फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   These seven questions from Modi, Chidambaram

ललित मोदी मामले पर सरकार से चिदंबरम के ये सात सवाल

Thu, 18 Jun 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
These seven questions from Modi, Chidambaram

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ललित मोदी मामले में बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे भाई-भतीजावाद, अधिकारों के दुरुपयोग और नियमों की अवहेलना का मामला करार दिया है।

विज्ञापन

चिदंबरम ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर 2011 में ललित मोदी का पासपोर्ट रद कर दिया गया था।

ईडी ने ललित मोदी को कारण बताओ नोटिस और समन जारी करते हुए हाजिर होने को कहा था लेकिन वह नहीं आए। ईडी ने मुझे बताया कि ललित मोदी ब्रिटेन में वैध पासपोर्ट के बिना रुके हुए हैं। कारण बताओ नोटिस और पासपोर्ट रद होने से भी बड़ा मसला लुकआउट नोटिस का है। इसके बाद भी यह महाशय (ललित मोदी) यूके में कैसे रह रहे हैं?
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सुषमा स्वराज पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पूछा कि सरकार लगातार मांग किए जाने के बाद भी ब्रिटेन के मंत्री के साथ हुए पत्र व्यवहार को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री को ऐसा क्यों लगता है कि ललित मोदी के पास भारत का नहीं बल्कि यूके का यात्रा दस्तावेज होना चाहिए था? उन्होंने आगे कहा, ‘यदि यूपीए सरकार उन्हें (ललित मोदी) परेशान कर रही थी तो अरुण जेटली ने 16 में से 15 मामलों में शोकॉज नोटिस देने की पुष्टि क्यों की? क्या एनडीए सरकार भी उन्हें परेशान कर रही है?’ भाजपा इस मामले में लगातार मानवता के आधार पर की गई मदद बता रही है।

चिदंबरम ने इस पर भी सवाल उठाते हुए पूछा, ‘यदि मानवता ही असली कारण था तो मंत्री ने एक भारतीय नागरिक को अस्थायी यात्रा दस्तावेजों के लिए भारतीय हाई कमीशन के सामने उपस्थित होने के लिए क्यों नहीं कहा?’

ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस संभव

These seven questions from Modi, Chidambaram

ललित मोदी मामले में बुरी तरह उलझी सरकार ललित मोदी के खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है। पूछताछ के लिए उन्हें भारत लाने का भी प्रयास किया जा सकता है।

ललित मोदी के साथ कोई रियायत नहीं बरतने का संकेत देने के लिए सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय को हर तरह की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है। सरकार यह दिखाना चाहती है कि मोदी को दी गई मदद वाकई मानवीय आधार पर थी, जहां तक भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों का सवाल है तो वह इस मामले में कोई रियायत नहीं बरतना चाहती।

सामने आए ताजा आरोप
मुख्यमंत्री के बेटे और सांसद दुष्यंत से जुड़ी कंपनी में ललित मोदी ने 11.6 करोड़ रुपये का निवेश किया
विदेश मंत्री ने लंदन में ललित मोदी के एक होटल में की थी मुलाकात
लिस्बन के जिस कैंसर अस्पताल में मोदी की पत्नी का इलाज हुआ, उस अस्पताल को राजस्थान में दी गई जमीन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed