{"_id":"e7fcc544-9f47-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"these-people-hatched-plot-to-murder-deepak-bhardwaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इन लोगों ने रची थी भारद्वाज मर्डर की साजिश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...तो इन लोगों ने रची थी भारद्वाज मर्डर की साजिश
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता और कारोबारी दीपक भारद्वाज की हत्या की साजिश में एक साध्वी के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अफसरों के अनुसार, भारद्वाज की हत्या की साजिश साध्वी व स्वामी प्रतिमानंद समेत पांच लोगों ने रची थी।
विज्ञापन
स्वामी की तीन महिला दोस्त भी हैं। उसके गिरफ्त में आने के बाद ही साध्वी, अन्य साजिशकर्ताओं और मास्टमाइंड का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस ने अभी भारद्वाज के परिवार को भी संदेह के घेरे में रखा हुआ है। दीपक की पत्नी रमेश कुमारी से एक घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिमानंद की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हत्या की साजिश में उसके और साध्वी के अलावा और कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन
प्रतिमानंद की गिरफ्तारी को पुलिस की 20 टीमें करीब 200 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि प्रतिमानंद नवंबर 2012 से मार्च 2013 तक 10 मोबाइल सिम बदल चुका है।
विज्ञापन
स्वामी जिससे भी बात कर रहा है, पीसीओ बूथ से कर रहा है। साथ ही रोजाना अपने ठिकाने बदल रहा है और एक जगह पर ज्यादा देर ठहर नहीं रहा। स्वामी के कई चेलों से पूछताछ हो चुकी है।