फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   These new trains Hang Bansal's resignation

बंसल के इस्तीफे से लटक सकती हैं ये नई ट्रेनें

Sat, 11 May 2013 02:16 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
These new trains Hang Bansal's resignation

सांसद पवन कुमार बंसल के रेल मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद इस साल रेल बजट में चंडीगढ़ के लिए घोषित हुई कई ट्रेनें लटक सकती हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए जो काम चल रहा है उसमें भी देरी हो सकती है।

बंसल अगर अगले लोकसभा चुनाव होने तक रेल मंत्री रहते तो रेल बजट में चंडीगढ़ से जुड़ी जो ट्रेनें घोषित हुई थीं, उन्हें जल्द से जल्द चला दिया जाता।

लटकी कालका से शिरडी ट्रेन
मई के पहले सप्ताह में रेल बजट में घोषित हुई कालका से शिरडी के लिए ट्रेन शुरू होनी थी। इसकी सभी तैयारियां भी हो गई थीं। कोच भी तैयार हो गए थे और बंसल ने 7 से 10 मई के बीच इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करना था।

जैसे ही बंसल के भांजे विजय सिंगला को तीन मई को सीबीआई ने गिरफ्तार किया, इस ट्रेन के जल्द शुरू होने पर भी संकट के बादल छा गए।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अब रेल मंत्री के इस्तीफे के बाद इस ट्रेन के शुरू होने में देरी हो सकती है।

पंजाब के लिए शुरू होनी थी कई गाड़ियां

रेल बजट में चंडीगढ़ को जोड़ती हुई जो अन्य ट्रेनें घोषित हुई थीं, उनके शुरू होने में भी अब देरी होगी।

बंसल ने पिछले माह ही एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया था कि जैसे जैसे नए कोच तैयार होते जाएंगे वैसे-वैसे रेल बजट में घोषित नई ट्रेनें शुरू हो जाएंगी।

चंडीगढ़ से अमृतसर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जुलाई तक शुरू होने की उम्मीद थी, जबकि चंडीगढ़ अमृतसर के बीच एक पैसेंजर ट्रेन इस माह शुरू होने की उम्मीद थी। अब इन ट्रेनों के शुरू होने में भी विलंब होगा।
विज्ञापन


कई और योजनाओं पर संकट
रेल बजट में चंडीगढ़ में तैनात रेल कर्मचारियों के लिए 105 आवासीय क्वार्टर बनाने का प्रस्ताव खा गया था।

इसके अलावा बजट में रेल मंत्री ने चंडीगढ़ में रेलवे सिग्नल आफिस बनाने की बात भी कही थी ताकि यहां युवायों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके, लेकिन अब इन घोषणाओं का क्या होगा इस बारे में कोई भी अधिकारी फिलहाल जवाब नहीं दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल बजट में घोषित ट्रेनें
चंडीगढ़ से जो नई गाड़ियां होनी थी शुरू
1. इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
2. अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस वाया चंडीगढ़ (साप्ताहिक)
3. कालका-शिरडी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) वाया चंडीगढ़
4. कालका-कटरा एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
5. ऊना-नंगलडैम हुजूर साहेब नांदेड़ एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया चंडीगढ़
6. चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस

जिन ट्रेनों के रूट का विस्तार किया
1. चंडीगढ़ -लखनऊ एक्सप्रेस का पटना तक दो दिन
2. मडगांव-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक विस्तार
3. यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का दो दिन चंडीगढ़  तक विस्तार
 
कम समय में कई तोहफे : चली तीसरी शताब्दी

बंसल ने अक्तूबर, 2012 में रेल मंत्री बनने के लगभग ढाई महीने के अंदर चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच तीसरी शताब्दी शुरू करा दी थी।

शताब्दी के लिए जो कोच आए थे वह किसी और ट्रेन के लिए तैयार किए गए थे, लेकिन इन्हें रेल मंत्री के शहर में भेज दिया गया।

रेल मंत्री बनने के तुरंत बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम भी शुरू हो गया। इसके अलावा बंसल ने चंडीगढ़-लुधियाना रेल ट्रैक को शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई। 14 सालों से यह काम लंबित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed