फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   these langurs earn 1.5 lakh rupees per annum

लंगूरों को मिली रेलवे में नौकरी, 1.5 लाख का है पैकेज

Fri, 20 Mar 2015 05:03 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
these langurs earn 1.5 lakh rupees per annum

आगरा में बंदरों के आतंक से रेलवे इस कदर परेशान हो गया है कि उसने अपने चार स्टेशनों की रखवाली के लिए 6 खास तरह के गार्ड नियुक्त किए हैं। ये गार्ड हैं लंगूर, जिनके नाम हैं राजू, मंगल, पवन, मनु और उनके दोस्त।

विज्ञापन


इन लंगूरों को 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर 1.5 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर हायर किया गया है। इस तरह से देखा जाए तो ये 6 लंगूर हर साल 9 लाख रुपए कमाते हैं।

आगरा ऑफिस के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के मीडिया इंचार्ज भूपिंदर ढिल्लो ने बताया कि बंदर रेलवे केबल पर चढ़कर बहुत परेशान करते हैं। अक्सर उन्हें करंट लगने के बाद उनका शव भी केबल पर टंग जाता है, जिससे रेलवे सेवा बाधित होती है।
विज्ञापन


ढिल्लो ने बताया कि इस तरह की बढ़ती घटनाओं की वजह से रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने 6 लंगूरों को हायर किया है, जिससे कि वे बंदरों को रेलवे केबल से दूर रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चारों स्टेशन

these langurs earn 1.5 lakh rupees per annum

आगरा के ये चार स्टेशन हैं- आगरा कैंटोनमेंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी और मथुरा। इन लंगूरों के साथ उनके ट्रेनर भी रहेंगे, जो रेलवे स्टेशन के साथ-साथ डीआरएम ऑफिस की भी सुरक्षा करेंगे।

ये सभी 12 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे, जो सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इनकी ड्यूटी लगातार गश्त लगाने की होगी, ताकि बंदरों को रेलवे स्टेशन से दूर रखा जा सके।

इतना ही नहीं, इन सभी लंगूरों और उनके ट्रेनरों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। रोजाना इनकी उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। साथ ही अगर किसी दिन कोई अनुपस्थित रहता है तो उसकी सैलरी से करीब 400 रुपए काट लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed