फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   these are the reasons why rahul went on vacation

तो इन वजहों से छुट्टी पर गए राहुल गांधी

Wed, 25 Feb 2015 08:41 AM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
these are the reasons why rahul went on vacation

संसद के बजट सत्र से ठीक  पहले राहुल गांधी के अचानक छुट्टी पर जाने की नौबत सिर्फ एक दिन में नहीं आई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष के कई फैसलों को लंबे समय से पलटा जा रहा था। पार्टी में सोनिया की करीबी एक ताकतवर बुजुर्ग लॉबी राहुल के फैसलों को अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लगातार उलट रही थी।

विज्ञापन


चर्चा है कि इसी कारण राहुल ने छुट्टी पर जाने का रास्ता अपनाया। गुजरात और महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्षों को बदलने, उत्तर प्रदेश की जंबो कार्यकारिणी को कम करने और कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्यों का चुनाव करवाने जैसे कई मामलों में राहुल की राय को दरकिनार कर दिया गया। कई मामलों में तो राहुल फैसला ले चुके थे मगर सोनिया से कह कर इन फैसलों को बदला गया।
विज्ञापन


गुजरात और महाराष्ट्र में राहुल किसी दूसरे चेहरों को प्रदेश अध्यक्ष चाहते थे। महाराष्ट्र में राहुल राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव सातव को यह जिम्मेदारी देना चाहते थे लेकिन उनकी राय दरकिनार कर दी गई। हारे हुए प्रदेश अध्यक्षों को ही जारी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम फैसलों में हावी थी बुजुर्ग लॉबी

these are the reasons why rahul went on vacation

गुजरात में अर्जुन मोरवाड़िया और महाराष्ट्र में माणिक राव ठाकरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। वहीं पार्टी में चर्चा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने जब 402 सदस्यों की कार्यकारिणी की मंजूरी के लिए हाईकमान के पास भेजी तो राहुल ने इसे कम करने की सलाह देते हुए लौटा दिया।

मगर बाद में इस कार्यकारिणी को सोनिया से मंजूर करवा लिया गया। सोनिया की करीबी बुजुर्ग वफादारों की लॉबी की नींद तब उड़ी जब राहुल ने कांग्रेस कार्यसमिति का गठन मनोनयन के बजाय चुनाव से करने के विचार को लागू करने पर जोर दिया।

राहुल अपने इस विचार को मूर्त रूप देने के लिए दृढ़ थे। मगर ऐसा होने नहीं दिया गया। कांग्रेस कार्यसमिति में कई बुजुर्ग नेता शामिल हैं। राहुल के करीबी नेताओं का मानना है कि बुजुर्ग लॉबी को झटका देने के लिए राहुल ने छुट्टी पर जाने का फैसला लिया है।

दिग्विजय ने भी उठा दी छुट्टी लेने पर उंगली

these are the reasons why rahul went on vacation

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल की नाराजगी पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। मगर उन्होंने राहुल के नाराज होने की बात को नकारा नहीं है। वहीं पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल के छुट्टी लेने के समय पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र से ठीक पहले छुट्टी देने का यह सही समय नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस ने भी छुट्टी के समय को लेकर ऐतराज जताया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से अनुरोध किया है कि वह राहुल की छुट्टी को लेकर चल रही अटकलों पर ध्यान न दें।

स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी गई है कि राहुल दो हफ्ते की छुट्टी पर गए हैं। अब इस पर राजनीति करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed