फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   there should be investigation of smriti's degree

मोदी के भाई बोले, 'बहना' की डिग्री की भी हो जांच

Thu, 18 Jun 2015 09:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
there should be investigation of smriti's degree

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि जिस तरह से सरकार दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री के डिग्रियों की जांच करा रही है उसी तरह से उसे मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के भी डिग्रियों की जांच कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन


प्रहलाद अपनी निजी यात्रा पर गाजियाबाद आए थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के विवाद के विषय पर कहा कि उन्होंने यह फैसला मानवता पर किया है इसलिए इस पर विवाद नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कालेधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार इससे संबंधित सारे प्रयास कर रही है और विदेश से ज्यादा काला धन तो अपने ही देश में हैं, पहले उसे निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं विरोध

there should be investigation of smriti's degree

प्रहलाद मोदी ने न्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में कमी लाने के लिए राशन डीलरों के यहां से गैस सिलिंडरों की भी आपूर्ति की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे डीलरों की आय बढ़ सके और भ्रष्टाचार को रोका जा सके।


उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है जिस वजह से कई कामों में अभी दिक्कत आ सकती है। प्रहलाद मोदी पहले भी अपने प्रधानमंत्री भाई के फैसलों की खिलाफत कर चुके हैं। प्रहलाद मोदी ऑल इंडिया रिटेल एशोसिएसन के उपाध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed