आजम खां: मक्का हादसे के पीछे नापाक ताकतों की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने मक्का में हुए हादसे के पीछे नापाक ताकतों की साजिश होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बकरीद पर रामपुर ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद आजम पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने मक्का हादसे पर अफसोस जाहिर किया। कहा कि हादसे के बाद पूरी दुनिया में गम का माहौल है। हो सकता है कि इस हादसे के पीछे कहीं कोई साजिश हो।
सऊदी अरब सरकार को इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। कहा कि नापाक लोग दुनिया में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं।
मक्का में मारे लोगों को खिराज-ए-अकीदत
उन्होंने कुंभ के सफल आयोजन का उदाहरण देते हुए कहा कि कुंभ की व्यवस्था उनके पास थी, जिसमें करोड़ों हिंदू शामिल हुए थे। वहां इस तरह के प्रबंध किए गए थे कि किसी भी तरह किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
मक्का में हादसे के वक्त वहां लोगों की संख्या लाखों में थी। ऐसे में यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे? यह घटना बेहद ही अफसोसजनक है। उन्होंने मक्का में मारे गए लोगों के प्रति खिराज-ए-अकीदत पेश की।