फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   there is no possibility of a dialogue with maoists:jairam ramesh

बातचीत नक्सल समस्या का हल नहीं: जयराम रमेश

Tue, 28 May 2013 01:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 28 May 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
there is no possibility of a dialogue with maoists:jairam ramesh

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने साफ कर दिया है कि नक्सल समस्या का हल बातचीत के जरिए नहीं निकाला जा सकता है।

विज्ञापन


रमेश ने आदिवासी इलाकों में विकास की जरूरत को दोहराते हुए कहा कि माओवादियों से बातचीत करने की कोई संभावना नहीं बची है, क्योंकि वे लोकतंत्र में यकीन नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि माओवादी आदिवासी कल्याण करने के लिए वहां नहीं हैं।

बीते दिनों हुए नक्सली हमले पर भले ही कोई सरकारी नीति साफ नहीं नजर आ रही है, लेकिन सोनिया-मनमोहन के करीबी माने जाने वाले जयराम रमेश ने तेवर साफ कर दिए हैं। उन्होंने माओवादियों का समर्थन करने वाले कथित बुद्घिजीवियों पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन


सीएनएन आईबीएन से बातचीत में रमेश ने साफ किया कि माओवाद की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने की जरूरत है। रमेश ने कहा, 'राज्य में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई की सख्त जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने यह भी माना कि नक्सलियों के साथ अन्याय होता रहा है और इसीलिए उन मामलों पर काम करने का वक्त है। साथ ही उन्होंने आदिवासी इलाकों में बेहतर और गहरी राजनीतिक पहुंच पर भी जोर दिया। रमेश ने कहा, 'दक्षिणी छत्तीसगढ़ में ऐसी शक्तियां हैं जो वहां कांग्रेस को मजबूत होते नहीं देखना चाहती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed