'परमाणु योजना में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं कुछ विदेशी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की परमाणु योजना पर अमेरिका के सेंटर फॉर पब्लिक इंटेग्रिटी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के जवाब में परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख शेखर बसु ने कहा कि ये सुनियोजित एजेंडा भारत के विकास को बाधित करने या उसे रोकने का है।
उन्होंने सेंटर फॉर पब्लिक इंटेग्रिटी के न्यूक्लियर रिएक्टरों से रिसाव और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
उल्लेखनीय है कि इस अमेरिकी संस्थान के पत्रकार एड्रियन लेवी ने भारत के न्यूक्लियर प्रतिष्ठानों के संदर्भ में चार हिस्सों में खोजी रिपोर्ट प्रकाशित कर भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे।
कुछ लोग चाहते हैं कि भारत अंधेरे में रहे
इन आरोपों पर बसु ने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि ये आरोप हैं। उनके लेख किसी
और द्वारा कहीं और गए कही गई बातों पर आधारित है। यह कोई वैज्ञानिक
दस्तावेज नहीं है।
यह वास्तविकताओं पर आधारित नहीं है। यह सिर्फ कुछ लोगों
के बयान पर आधारित है। मैं इसे आरोप नहीं मानता।
जो कोई भी उनकी फंडिंग कर
रहा है यह उनकी तरह से एक सुनियोजित एजेंडा है ताकि हमारे देश के विकास को
विलंबित किया जा सके या रोका जा सके। भारत अपनी योजनाओं को नहीं रोकेगा। ये
कुछ ऐसे लोग हैं जो चाहते हैं कि भारत गरीब ही रहे और अंधेरे में रहे।’