{"_id":"c4361270-394c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"there-are-around-90-pakistani-intruder-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत में घूम रहे हैं 90 पाकिस्तानी घुसपैठिए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भारत में घूम रहे हैं 90 पाकिस्तानी घुसपैठिए'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Nov 2012 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा से इस वर्ष कम से कम 90 पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में प्रवेश किया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक देश में सात बांग्लादेशी नागरिकों ने भी भारत में अवैध प्रवेश किया।
ये आंकड़े खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित है। पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा से होकर 2011 में 63 घुसपैठिये आए थे लेकिन इस साल 20 नवंबर तक यह आंकडा 90 का है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने खतरे को भांपते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर चौकसी बढाने का निर्देश दिया है।
भारत में 2010 में 94 पाकिस्तानी घुसपैठियों ने प्रवेश किया था । 2009 में यह संख्या 69 थी। 2011 में सात भारतीयों, 13 बांग्लादेशियों और दो अन्य नागरिकों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया।
विज्ञापन
ये सभी भारत-पाक सीमा से होकर आये । 2010 में घुसपैठ करने वालों में चार भारतीय और 19 बांग्लादेशी शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि 2011 में भारत-नेपाल सीमा से अवैध रूप से पांच चीनी नागरिकों और दो कोरियाई नागरिकों ने भारत में प्रवेश किया ।
2010 और 2009 में दो सोमालियाई और एक पाकिस्तानी नागरिक ने भारत-नेपाल सीमा से घुसपैठ की।