फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The word godse declared unparliamentary like hitler and ravan

गोडसे असंसदीय शब्द, लगाया गया बैन

Wed, 24 Dec 2014 11:40 AM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
The word godse declared unparliamentary like hitler and ravan

'गोडसे' शब्द को रावण और हिटलर की तरह एक असंसदीय शब्द माना गया है। अब देश की संसद के किसी भी सदन में गोडसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यहां तक की सदन के भीतर किसी को गोडसे का उदाहरण या गोडसे से नहीं जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन


एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संसद की नियम पुस्तिका में एक नया नियम जोड़कर गोडसे शब्द को असंसदीय माना गया है। गौरतलब है कि यह नियम भाजपा सांसद साक्षी महाराज की ओर से हाल ही में नाथूराम गोडसे को एक देशभक्त बताने वाले बयान के बाद लागू किया गया है। हलांकि साक्षी महाराज ने बाद में इस पर माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन


राज्यसभा में गोडसे शब्द असंसदीय मानने का मामला तब प्रकाश में आया जब सीपीआई एम के सांसद पी रजीव का बहस के दौरान दिए बयानों से गोडसे शब्द को राज्यसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ हिंदू संगठनों की ओर से दिए बयानों पर प्रधानमंत्री सफाई मांगी तो उससे भी गोडसे शब्द हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोडसे शब्द बार-बार हटाने पर हुआ बैन

The word godse declared unparliamentary like hitler and ravan

सीपीआई सांसद पी राजीव ने प्रधानमंत्री से कुछ हिंदू संगठनों की ओर गोडसे का सम्मान करने पर सफाई मांगी तो उसमें भी दो बार गोडसे शब्द का इस्तेमाल किया। कार्यवाही के बाद जब अपने बयानों को देखा तो राजीव ने पाया कि यहां से भी गोडसे शब्द हटा दिया गया है।

इसके बाद उन्होंने राज्यसभा में सवाल उठाया कि उनके बयान से गोडसे शब्द बार-बार हटाया जा रहा है तो क्या गोडसे शब्द का इस्तेमाल करना असंसदीय है? अगर यह असंसदीय है तो इसके इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध लगाना चाहिए।

गौरतलब यह भी है इससे पहले ईमानदारी शब्द भी संसद में ब्लैकलिस्ट हुआ था कयोंकि सरकार में बैठे कुछ सदस्यों ने विपक्ष के लोगों को संबोधन के‌ लिए ईमानदार शब्द का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

ये शब्द भी बैन हैं संसद में

The word godse declared unparliamentary like hitler and ravan

संसद में जिन शब्दों के इस्तेमाल में बैन लगा है उनकी लिस्ट काफी लंबी है। लेनिक यहां कुछ खास शब्द दिए जा रहे हैं जो संसद में ब्लैक‌ लिस्टेड हैं-

जोकर, झूठा, षड़यंत्र, झूठ, धोखेबाज, कुतर्क, मजाकिया, मानसिक, विदेशी धन, मजाक, शर्म, दांत निकालना (मंद मंद हंसना), हिटलर, मुसोलनी, आदि आमीन, रावण, बुरा, रंग बदलना आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed