{"_id":"a2f60ecf590ce5c37d38bb3480152fe2","slug":"the-woman-found-in-trunk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदूक से बरामद हुई करोड़ों गबन करने वाली महिला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संदूक से बरामद हुई करोड़ों गबन करने वाली महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी के डर से बक्से में जा छिपनेवाली एक घोटालेबाज महिला को कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। कैमूर एसपी सुनील कुमार नायक ने बताया कि पुष्पा देवी नाम की यह महिला एक चावल मिल की मालकिन है और इस पर सवा दो करोड़ रुपये के चावल के गबन का आरोप है।
विज्ञापन
गबन के आरोप में अदालत ने पुष्पा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस जब पुष्पा देवी के घर पहुंची तो करीब पांच घंटे तक पुलिस को घर का दरवाजा खुलने का इंतजार करना पड़ा। आखिर में खिड़की के रास्ते जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो पुष्पा कहीं दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने घर के एक-एक सामान को खोलना शुरू किया। इसी दौरान जब एक बडे़ से संदूक को खोला गया, तो पुष्पा उसमें छुप कर बैठी मिली।
पुष्पा पर एफसीआई का 2 करोड़ 25 लाख रुपये बकाया था। जिसे वह वापस नहीं कर रही थी। इतना ही नहीं कई बार तारीख के बावजूद पुष्पा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी।
विज्ञापन