फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The Viper island gallows will entice tourists

पर्यटकों को लुभाएगा वाइपर द्वीप का फांसी का तख्ता

Thu, 23 Jul 2015 03:58 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
The Viper island gallows will entice tourists

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के वाइपर द्वीप पर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले कई अनजाने नायकों और उन पर हुए अत्याचार की कहानियां छुपी हुई हैं। द्वीपसमूह प्रशासन अब उन गाथाओं से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने जा रहा है। इसके लिए परियोजना तैयार की गई है।

विज्ञापन


सेल्यूलर जेल के निर्माण से पहले ब्रिटिश वाइपर द्वीप को खुली जेल के तौर पर इस्तेमाल करते थे। अंग्रेजों ने 1864-67 में इस जेल तथा फांसी के तख्ते का निर्माण किया था। द्वीप में एक पहाड़ी की चोटी पर वह फांसी का तख्ता अब भी मौजूद है। यहां अपराधियों और स्वतंत्रता सेनानियों को रखा जाता था। इस दौरान यहां कई कैदियों को मौत की सजा दी गई थी।

विज्ञापन

फांसी के बाद समुद्र में फेंक देते थे

The Viper island gallows will entice tourists

1872 में तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो की हत्या करने वाले शेर अली को भी यहीं फांसी पर लटकाया गया था। बताया जा रहा है कि फांसी के बाद मृतकों को समुद्र में फेंक दिया जाता था। 1906 में पोर्ट ब्लेयर में सेल्यूलर जेल बनने तक इसका इस्तेमाल होता रहा।

फिलहाल यह द्वीप अब एक पर्यटन स्थल के रूप में बदल गया है। यहां हर साल हजारों की संख्या में सैलानी घूमने आते है। यहां पोर्ट ब्लेयर से समुद्री जहाज के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस द्वीप का प्राकृतिक नजारा काफी सुंदर है जिसकी वजह से पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed