फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the time magzine servey on most popular personolity kejriwal on top

एक बार फिर मोदी से आगे निकले केजरीवाल

Sun, 20 Apr 2014 05:06 PM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Apr 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
the time magzine servey on most popular personolity kejriwal on top

देश के तीन बड़े नेता नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल में लोकसभा चुनावों से इतर भी सीधी टक्कर चल रही है। जिसमें केजरीवाल राजनीति के अन्य धुरंधरों पर भारी पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों के लिए हो रहे ‘टाइम मैग्जीन’ के ऑन लाइन सर्वे में अरविंद पहले स्थान पर पहुंच गए।

दरअसल, टाइम मैग्जीन सौ प्रभावशाली लोगों को चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग करा रही है। समूचे विश्व के राजनीति, मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रसिद्ध लोगों को इसमें शामिल किया गया है। इस ऑनलाइन वोटिंग लोकप्रियता में केजरीवाल सब पर भारी पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

पहले भी केजरीवाल का झंडा बुलंद रहा

the time magzine servey on most popular personolity kejriwal on top

प्रमुख समाचार चैनलों पर सीएमएस मीडिया लैब के एक अध्ययन के मुताबिक रात आठ से 10 बजे तक के समाचारों में केजरीवाल ने अन्य नेताओं को पीछे छोड़ दिया था।

एक से 15 मार्च के दौरान के इस अध्ययन में प्राइम टाइम में केजरीवाल को 429 मिनट यानी करीब 28.19 फीसदी समय मिला जबकि मोदी को 356 मिनट यानी 23.98 फीसदी समय मिला था।

इस मामले राहुल तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें केवल 72 मिनट यानी करीब 4.76 फीसदी समय मिला। 46 मिनट के कवरेज के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव चौथे और 33 मिनट के साथ मनसे प्रमुख राज ठाकरे पांचवे स्थान पर रहे थे।

सर्वे अधूरा, पर केजरीवाल टॉप पर

the time magzine servey on most popular personolity kejriwal on top

नरेंद्र मोदी, केटी पेरी सहित विश्व के अन्य दिग्गजों को पछाड़ कर केजरीवाल शनिवार को पहले स्थान पर पहुंच गए। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इस सूची में 14वें और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 66वें स्थान पर हैं।

केजरीवाल को 60 हजार और मोदी को 35 हजार से अधिक वोट अभी तक मिल चुके हैं। दूसरी तरफ इस वोटिंग प्रक्रिया में नरेंद्र मोदी, नापसंद किए गए लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

उन्हें वोट करने वाले कुल लोगों में से करीब 62 फीसदी ने नापंसद किया है। उनसे ज्यादा सिर्फ जस्टिन बीबर को नापसंद किया गया है।

विज्ञापन

22 अप्रैल तक आप भी कर सकते है वोट

the time magzine servey on most popular personolity kejriwal on top

मालूम हो की ‘टाइम मैग्जीन’ के सौ प्रभावशाली लोगों के चुनाव की ये वोटिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल रात बारह बजे तक चलेगी। 23 अप्रैल को ऑनलाइन वोटिंग के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

साथ ही टाइम मैग्जीन की ओर से अधिकृत सौ प्रभावशाली लोगों की सूची 24 अप्रैल को जारी होगी। अपने-अपने पसंदीदा नेताओं को वोट कर जिताने के लिए सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है। मोदी, केजरीवाल और राहुल के समर्थक लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के समर्थक ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि टाइम मैग्जिन सौ प्रभावशाली लोगों के लिए ऑनलाइन वोट करा रहा है। मोदी और उनके समर्थकों को भारी अंतर से हराने के लिए प्रत्येक आप समर्थक केजरीवाल को वोट करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed