फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the story of wrestling pehelwan raghubeer

कहानी, जिन पहलवानों के हाथ मेडल नहीं मिट्टी लगी

Sun, 04 Jan 2015 11:34 AM IST
सुशांत एस मोहन / बीबीसी संवाददाता
सुशांत एस मोहन / बीबीसी संवाददाता Updated Sun, 04 Jan 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
the story of wrestling pehelwan raghubeer

यह कहानी है कुश्ती के सहारे सफलता कि ऊंचाइयों को छूने वाले पहलवान सतपाल सिंह की। उन्हें उनके चाहने वाले 'महाबली सतपाल' के नाम से भी जानते हैं और भारत के दो सर्वश्रेष्ठ पहलवान योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार उनके शिष्य हैं। लेकिन कुश्ती और वक्त हर किसी पर इतना मेहरबान नहीं रहता।

विज्ञापन


सतपाल जब 1982 के एशियाड में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत रहे थे तब उन्हीं के साथ अभ्यास करने वाले और अनुभव में उनके सीनियर रहे रघुबीर पहलवान घर वापसी की तैयारी कर रहे थे। एक ही अखाड़े के दो पहलवानों की कहानी में एक जितनी चकाचौंध से भरी है दूसरी उतनी ही स्याह है।
विज्ञापन


रघुबीर पहलवान उत्तर प्रदेश के श्यामली गांव में मिट्टी के घर में रहते हैं। पेशे से पुलिस में हवलदार रहे रघुबीर अब रिटायर हो गए हैं। वह पेंशन के अलावा गांव देहात के अखाड़ों में बच्चों को कुश्ती सिखा कर या दंगल में कमेंट्री कर पैसा बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक वक्त में रघुबीर भी बहुत माने हुए पहलवान थे अपने दोस्त सतपाल की तरह। वह बताते हैं, "मैं और सतपाल एक ही साथ थे। वह बहुत मेहनती था। कई बार हमने उसे कुछ तकनीकें सिखाई। वह सीखता भी बहुत जोरदार तरीके से था लेकिन हमने भी उसे कई बार मुश्किल में डाला है।"

"ज‌िम्मेवारियों के सामने मेडल छोटे पड़ जाते हैं।"

the story of wrestling pehelwan raghubeer

एक साथ शुरू इस सफर में एक महाबली बना और दूसरा सरकारी मुलाज‌िम। ऐसी क्या मजबूरी थी। इस पर रघुबीर पहलवान का कहना था, "कुश्ती महंगा खेल है। खाली मिट्टी में लंगोट बांधने से काम नहीं चलता। दूध और बादाम खाने के पैसे भी चाहिए होते हैं। सतपाल के घर से उसे सपोर्ट था लेकिन मेरे घर की ओर से नौकरी का दबाव था।"

वह बताते हैं कि कैसे नौकरी के लिए उन्हें कई कंपीटीशन छोड़ देने पड़े। उन्होंने कहा, "हमारे पिताजी के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह हमें खिला सकते और दूर अखाड़ों में भेज सकते। वह तो बस हमें खिलाड़ी कोटे से भर्ती कराना चाहते थे।

जब एशियाड हो रहे थे तो मौका मेरे पास भी था लेकिन घर की ज‌िम्मेवारियों के सामने मेडल छोटे पड़ जाते हैं।" हालात ये हैं कि रघुबीर पहलवान के घर में उनके बाद पहलवानी से जुड़ने वाला कोई नहीं है और न ही वो किसी को इससे जोड़ना चाहते हैं।

पीछे रह गई मिट्टी की कुश्ती

the story of wrestling pehelwan raghubeer

रघुबीर आज भी कई बार अपने पुराने दिनों कि यादें ताज़ा करने के लिए अपने दोस्त सतपाल के पास दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चले आते हैं जहां वो नए पहलवानों को देख कर दंग हो जाते हैं।

रघुबीर कहते हैं, "हमारे जमाने में कुश्ती ऐसी नहीं थी। आजकल तो कुश्ती बड़ी फ़ास्ट हो गई है। हम पहले दांव और ताकत पर निर्भर थे आजकल तो सब तकनीक पर है।"

रघुबीर को अफ़सोस है कि जिस तेजी से दुनिया में कुश्ती आगे बढ़ती जा रही है उससे भारत की पारंपरिक कुश्ती पीछे जाती जा रही है। उन्होंने कहा, "गांव में तो पैसे के दंगल होते हैं। यहां न कोई फ‌िटनेस देखता है न तकनीक। बड़े साइज का पहलवान ज्यादा लोकप्रिय होता है लेकिन कोई ये नहीं देखता कि वो ओलिंपिक के मैट पर एक सेकेंड में चित्त हो जाएगा।"

वह कहते हैं कि अखाड़ों को चाहिए कि वे सरकार से नए कोच मांगे क्यों कि देसी पहलवान सिर्फ पहलवानी के बेसिक बता सकते हैं लेकिन नई कुश्ती बिलकुल अलग है।

राहें और भी हैं

the story of wrestling pehelwan raghubeer

रघुबीर पहलवान अपने दोस्त सतपाल की सफलता से खुश तो हैं लेकिन उन्होंने बताया कि पहलवानी से सफलता के और भी रास्ते हैं। वह ज‌िक्र करते हैं अपने दोस्त लीलू पहलवान का जो किसी बड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं रहे लेकिन उन्होंने नाम और पैसा खूब कमाया है।

रघुबीर ने बताया, "लीलू हमारे साथ ही थे लेकिन उन्होंने गांव की राजनीति में अपनी भूमिका ज्यादा रखी। वह अब बड़े-बड़े दंगल करवाते हैं और अगर मैट की कुश्ती के देवता सतपाल हैं तो गांव की कुश्ती के भगवान लीलू।"

रघुबीर अभी भी गांव में कुश्ती का शौक रखने वालों को कच्ची-पक्की लेकिन देसी कुश्ती की ट्रेनिंग देते हैं। जिन अखाड़ों में वह बच्चों को कुश्ती सिखाते हैं, अगली कड़ी में हम आपको उन अखाड़ों के मालिक से मिलवाएंगे, जिन्हें कुश्ती ने पहलवान नहीं, हथियारों से खेलने वाला बाहुबली बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed