फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The SC's order has to be abided by all-Govinda

गोविंदा ने नहीं मांगी माफी पर बोले आदेश का पालन होगा

Tue, 01 Dec 2015 04:15 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
The SC's order has to be abided by all-Govinda

अपने एक फैन को थप्पड़ मारने वाले अभिनेता गोविंदा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी फिलहाल माफी नहीं मांगी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए गोविंदा ने इस मसले पर अपनी सफाई तो दी लेकिन माफी नहीं मांगी।

विज्ञापन


गोविंदा का कहना है कि उन्हें इस मसले पर कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं मिली है। जब आदेश मिलेगा, तो उसे पढ़-समझकर वो अगला कदम उठाएंगे। गोविंदा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


गोविंदा ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य होता है कि शिकायतकर्ता ने इस केस को इतना लंबा खींचा। मामले को लंबा खींचे जाने पर सवाल उठाते हुए गोविंदा ने कहा है कि उन्हें इसके पीछे किसी का हाथ होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट ने माफी मांगने को कहा था

The SC's order has to be abided by all-Govinda

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म अभिनेता गोविंदा को उस व्यक्ति से माफी मांगने को कहा है कि जिसे उन्होंने सात साल पहले फिल्म सेट पर थप्पड़ मारा था। कोर्ट ने गोविंदा से कहा कि फिल्म स्टार होने के नाते उन्हें यह शोभा नहीं देता।

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने थप्पड़ प्रकरण की सीडी ओपन कोर्ट में देखने के बाद गोविंदा के कृत्य पर आपत्ति जताई। पीठ ने कहा कि गोविंदा पब्लिक फिगर हैं, उन्हें इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।

मालूम हो कि वर्ष 2008 में फिल्मिस्तान स्टूडियो में फिल्म ...मनी है तो हनी है.. की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने संतोष नामक एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद संतोष ने गोविंदा के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed