{"_id":"cc899bfe-33b6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"the-question-on-the-internet-kasab-death-is-due-to-hanging-or-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर सवाल, कसाब फांसी से मरा या डेंगू से ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंटरनेट पर सवाल, कसाब फांसी से मरा या डेंगू से
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Nov 2012 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर अजमल कसाब को फांसी दिए जाने की खबर बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ट्रेंड कर रही है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं। इस फैसले के लिए कहीं सरकार की तारीफ की जा रही है तो कहीं इसके राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्विटर पर यह सवाल भी पूछा जा रहा है कि कसाब फांसी से मरा है या डेंगू से? बॉलीवुड अभिनेत रोहित रॉय ने ट्वीट किया है, 'कसाब डेंगू से मरा होगा, लेकिन सरकार ये दावा कर रही है कि उसे फांसी दे दी गई। '
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस फैसले से मरे हुए लोगों की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन न्याय व्यवस्था में हमारा भरोसा जरूर पक्का होता है। अभिषेक बच्चन ने कहा है कि आज मुंबई के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले का सम्मान करना चाहिए, जिसने कसाब को पकड़ा था। रितेश देशमुख ने सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि पहली बार सरकार ने खबर ब्रेक की है टीवी चैनल्स ने नहीं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्लाह ने ट्वीट किया है, “केंद्र और राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर परिपक्वत दिखाई है। ये दिखाता है कि जरूरत पड़ने पर हम भी बातें गुप्त रख सकते हैं।”