फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The Prime Minister modi will see the strength of the Navy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे नौसेना की ताकत

Thu, 28 Jan 2016 06:00 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister modi will see the strength of the Navy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौसेना की ताकत देखने के लिए सात फरवरी को विशाखापट्टनम जाएंगे। उनका यह दौरा इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2016 के तहत होगा। इस फ्लीट रिव्यू में करीब 90 नौसैनिक पोत हिस्सा लेंगे। इनमें 24 विदेशी नौसैनिक पोत होंगे।

विज्ञापन


इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू चार से आठ फरवरी तक चलेगा। छह फरवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आईएनएस सुमित्रा से नौसैनिक बेडे़ का निरीक्षण करेंगे।

वहीं सात तारीख को शाम साढे़ पांच बजे से सात बजे तक नौसेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। इसमें समुद्री क्षेत्र में संभावित चुनौतियों से निबटने की क्षमता दिखाई जाएगा।
विज्ञापन

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2016 की तैयारी

The Prime Minister modi will see the strength of the Navy

नौसेना मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार इस दौरान पैरा ड्रॉपिंग से लेकर समुद्री जल दस्युओं से निबटना, दुश्मन की आक्रांता नौका का पीछा करके उसे नष्ट करना तथा किसी भी आतंकी हमले की दशा में समुद्री क्षेत्र से कौशल का प्रदर्शन शामिल होगा।

सूत्र बताते हैं कि इस दौरान पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत भी समुद्र में अपना जौहर दिखा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed