सदन में फोटो खींचने पर अधिकारी का मोबाइल जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने सोमवार को सदन में फोटो खींचने के आरोप में राज्य लोक सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) के एक अधिकारी का मोबाइल जब्त कर लिया।
सदन में उस समय महिला विकास व समाज कल्याण मंत्रालय के बजट अनुदान पर बहस चल रही थी।
वह अधिकारी इस विभाग की मंत्री शशि पांजा के सचिवालय में तैनात है। बहस के दौरान उसे लगातार मोबाइल से फोटो खींचते देख कर सीपीएम और कांग्रेस के सदस्यों ने शोर मचाकर अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया।
अधिकारी ने दी सफाई
विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के सुरक्षा कर्मियों से तुरंत उस अधिकारी का मोबाइल जब्त कर उसे सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया।
सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद अध्यक्ष ने उस अधिकारी को सदन के भीतर बुलाकर कर उससे इस मुद्दे पर सफाई मांगी।
इस पर उसने कहा कि वह सदन के नियमों से अवगत नहीं था। उसने अपने कृत्य के लिए सदन से माफी मांगी। उसके बाद तमाम फोटो डिलीट कर मोबाइल उसे लौटा दिया गया।