{"_id":"fdd95dd14d0875aa9d0e5de18eabd43e","slug":"the-nalanda-university-was-inaugurated-by-sushma-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुषमा ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन
एजेंसी/राजगीर
Updated Sat, 20 Sep 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन भारत में अपनी पढ़ाई के लिए दुनिया भर में मशहूर नालंदा विश्वविद्यालय अब एक नए अवतार में सामने आ चुका है। शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नए रूप में अवतरित हुए इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का उद्घाटन करते हुए स्वराज ने कहा कि पहले की तरह ही यह विश्वविद्यालय देश को ज्ञान के जरिये दुनिया से जोड़ने में पुल और बुनियाद की तरह काम करेगा। यह कहना गलत होगा कि हम नालंदा यूनिवर्सिटी को पुनर्जीवित कर रहे हैं क्योंकि परंपराएं कभी नहीं मरतीं। नालंदा यूनिवर्सिटी नहीं परंपरा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने नालंदा यूनिवर्सिटी को 2,727 करोड़ रुपये दिए थे। इस रकम से दस साल के अंदर नालंदा यूनिवर्सिटी का विश्वस्तरीय कैंपस बनेगा। राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी मूल विश्वविद्यालय से 12 किलोमीटर दूर बनाई गई है। इस स्थान पर आज भी इस विश्वविद्यालय के अवशेष हैं। राजगीर पटना से 100 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन