पैसे वापस नहीं किए, तो कर लूंगा आत्महत्या
नोएडा में एक नामी स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने के एवज में भाजपा नेता पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कहा है कि अगर उसके रुपये वापस नहीं मिले वह आत्महत्या कर लेगा।
हालांकि, अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। सेक्टर-19 निवासी आलोक पुत्र चंद्रपाल सिंह की सेक्टर-9 में दुकान है। उनके साथी सर्वजीत सिंह बेदी अपनी बेटी का दाखिला एक नामी स्कूल में कराना चाहते थे।
इसके उन्होंने हर संभव कोशिश की एक नेताजी से भी बच्ची के एडमिशन का सोर्स लगाया, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो इन्हें भारी पड़ गया।
दस लाख रुपए लिए, नहीं कराया एडमिशन
लड़की के एडमिशन के लिए उन्होंने आलोक से बात की। आलोक ने इस पर आलोक ने आरोपी भाजपा नेता से दाखिले के लिए कहा। दाखिले की एवज में आरोपी ने आलोक से दस लाख रुपये मांगे।
सर्वजीत ने आलोक के जरिये आरोपी को दिसंबर 2013 में दस लाख रुपये दिए लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। इसके बाद जब सर्वजीत ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे झूठे केस में फंसाने तक की धमकी दे दी।
पीड़ित परिवार ने 3 जनवरी को एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह से मामले की शिकायत की। एसएसपी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।