फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the mobile flying Bunty Babli arrested showroom.

शोरूम से मोबाइल उड़ाने वाले बंटी बबली गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2016 05:09 AM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 05:09 AM IST
विज्ञापन
the mobile flying Bunty Babli arrested showroom.

बंटी और बबली की तर्ज पर एक माह पूर्व शोरूम से मोबाइल फोन उड़ाते नई दिल्ली के सुंदर नगर निवासी नवदंपति महानगर में नाटकीय अंदाज में पकड़े गए। गुरुवार को यही दंपति दूसरे शोरूम से मोबाइल उड़ाने की फिराक में थे लेकिन धरे गए।

विज्ञापन


दोनों बाकायदा कार से चोरी करने आते थे। उसे पकड़वाने में  शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे और वहां काम कर चुके कर्मचारी का अहम योगदान रहा। जानकारी देने पर पुलिस आकर दोनों को सिविल लाइन्स थाने ले गई।
विज्ञापन


महंगे मोबाइल देखने का नाटक रचकर उड़ाते थे फोन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पीएसी तिराहे स्थित बाला जी मोबाइल शोरूम से दिल्ली के सुंदर नगर निवासी नावेद और अर्चना उर्फ जैनब ने 27 नवंबर को तीन मोबाइल चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एक युवती और एक युवक मोबाइल चोरी करते दिखाई दे रहे थे। दोनों मोबाइल खरीदने शोरूम पहुंचे थे। अनेक मोबाइल खरीदने का नाटक किया लेकिन बिना खरीदे ही लौट गए थे। बाद में पता चला कि तीन मोबाइल गायब हैं।

शोरूम स्वामी ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा था। गुरुवार को कटघर के गुलाबबाड़ी स्थित मोबाइल शोरूम में एक युवक युवती इंडिको कार से पहुंचे। दोनों ने महंगे मोबाइल देखने शुरू कर दिए।

इसी बीच कर्मचारी महेंद्र उर्फ सोनू ने दोनों को पहचान लिया। महेंद्र पहले उसी शोरूम पर नौकरी करता था। जहां बंटी बबली मोबाइल चोरी कर गायब हो गए थे। महेंद्र की सूचना पर बाला जी मोबाइल शोरूम के कर्मचारी और मालिक मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ की कार्रवाई

the mobile flying Bunty Babli arrested showroom.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। तब युवक ने अपना नाम नावेद पुत्र सैयद महफूज बताया। जबकि युवती ने अपना नाम अर्चना उर्फ जैनब बनाया। दोनों दिल्ली के सुंदर नगर निवासी हैं।

पीएसी तिराहा स्थित शोरूम के कैमरों की फुटेज की तस्वीरों से दोनों के फोटो का मिलान कराया गया तो मैच खा गए। पुलिस दोनों से चोरी किए गए मोबाइल बरामद कराने का प्रयास कर रही है।

चार माह पहले धर्म परिवर्तन कर किया था प्रेम विवाह
मुरादाबाद। युवती अर्चना का परिवार चेन्नई का रहने वाला है। लेकिन पिछले कई वर्ष पहले दिल्ली के सुंदर नगर में बस गया था। इसके पास में ही नावेद का परिवार रहता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। लेकिन शादी में धर्म आड़े आ रहा था। तब युवती ने धर्म परिवर्तन कर नावेद से शादी कर ली थी। अब उसने अपना नाम जैनब रख लिया है। शादी के बाद से दोनों इसी तरह की घटनाएं कर रहे हैं।

लाकड़ीवालान का मूल निवासी है नावेद का परिवार
प्रेमिका के साथ मोबाइल में पकड़ा गया नावेद का परिवार मूलरूप से मुगलपुरा के लाकड़ी वालान का रहने वाला है। लेकिन अब दिल्ली के सुंदरी नगरी में रहता है और कबाड़ का कारोबार करता है। नावेद भी कबाड़ का ही कारोबार करता है।

दोस्त की कार से करते थे वारदात
खुद को रईस दिखाने के लिए नावेद अपने दोस्त की कार लेकर मुरादाबाद में वारदात करने आता था। दोस्त से बताता था कि वह अपनी प्रेमिका को घुमाने के लिए बाहर जा रहा है। गुरुवार को भी उसी दोस्त की  इंडिका कार लेकर मुरादाबाद आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed