{"_id":"40b74bed5ab6f79020e6f58cfea156f5","slug":"the-missing-piece-of-the-plane-out-of-the-sea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र से निकाला गया गायब विमान का टुकड़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
समुद्र से निकाला गया गायब विमान का टुकड़ा
Updated Sat, 10 Jan 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
इंडोनेशियाई नौसेना ने दो हफ़्तों पहले दुर्घटना का शिकार हुए एयर एशिया के विमान क्यूज़ेड 8501 के पिछले हिस्से को समुद्रतल से निकाल लिया है। गोताख़ोरो ने हवा वाले यंत्र का इस्तेमाल करते हुए इस हिस्से को खीच निकाला।
विज्ञापन
वह विमान के "ब्लैक बॉक्स" यानी डेटा रिकोर्डर की खोज भी कर रहे हैं लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि ये यंत्र पिछले हिस्से से अलग हो चुका है। अबतक समुद्र से 48 शव निकाले जा चुके हैं। खोजी दस्ते का मानना है कि कई शव विमान के मलबे में ही हैं, जिसे ढ़ूंढा जाना अभी बाक़ी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जावा सागर में उस जगह ध्वनि संकेत मिले थे जहां विमान का पिछला हिस्सा था। अनुमान लगाया जा रहा था कि ये संकेत डेटा रिकॉर्डर से आ रहे हैं। 28 दिसंबर को ख़राब मौसम के चलते एयर एशिया क्यूज़ेड8501 रडार से ग़ायब हो गया था। ये विमान इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जा रहा था। इसमें 162 यात्री सवार थे।
विज्ञापन