फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The minister made ??the worship of the new chair before sitting

बैठने से पहले नए मंत्री ने कराई कुर्सी की पूजा

Wed, 31 Oct 2012 11:00 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Updated Wed, 31 Oct 2012 11:00 PM IST
विज्ञापन
The minister made ??the worship of the new chair before sitting

राज्य मंत्री से प्रमोशन पाकर सीधे मानव संसाधन जैसे भारी भरकम मंत्रालय में कैबिनेट की कुर्सी मिलने से पल्लम राजू जितने खुश हैं उतने ही आशंकित भी। शायद यही वजह रही कि राजनीतिक आकाओं के ‘आशीर्वाद’ के बावजूद वे हवन पूजन तथा वास्तु के जरिए भी सभी विघ्न बाधाओं से निपटने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


नए मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू ने बुधवार को कुर्सी संभालने से पहले प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के पुजारियों से पूजन व हवन कराकर अपने कक्ष को शुद्ध कराया। यह वही कुर्सी है जिस पर कपिल सिब्बल यूपीए-दो सरकार में करीब साढे़ तीन साल तक बैठकर लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में रविवार को हुए फेरबदल के बाद अधिकांश मंत्रियों ने सोमवार-मंगलवार को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया था। मगर पल्लम राजू ने अपने राज पुरोहित की सलाह पर कार्यभार ग्रहण को दो दिन के लिए टाल दिया। ज्योतिषी की सलाह पर बुधवार सुबह सबसे पहले शास्त्री भवन के तीसरे तल पर मानव संसाधन विकास मंत्री के कक्ष के बाहर पहुंचकर राजू ने नारियल फोड़ा। वास्तुविद की सलाह पर कमरे के फर्नीचर में पहले ही बदलाव कर दिया गया था। वास्तु के हिसाब से उत्तर पूर्व की दिशा को शक्ति का केंद्र माना जाता है। इसलिए मंत्री की कुर्सी को उसी हिसाब से रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने मंत्री कक्ष में ही संक्षिप्त पूजन व हवन भी किया। इस मौके पर राजू के पिता भी आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे। पूजा के बाद उपस्थित लोगों को तिरुपति से मंगाए गए लड्डू का प्रसाद भी बांटा गया। यहां तक कि जब कार्यभार ग्रहण करने के लिए हस्ताक्षर करने की बारी आई तो उन्होंने काले रंग का पेन निकाला, लेकिन किसी के टोकने के बाद उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति से पेन मांगा, मगर उसके पास भी काले रंग का ही पेन था। अंतत: एक और व्यक्ति के पास हरे रंग का पेन मिल गया और राजू ने उसी से हस्ताक्षर कर दिए।


सोनिया, मनमोहन, राहुल को धन्यवाद
महत्वपूर्ण एवं बडे़ मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए उन पर विश्वास जताने के लिए पल्लम राजू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती मंत्री कपिल सिब्बल और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्रीमती पुरंदेश्वरी का भी धन्यवाद दिया।

राजू ने तय किए लक्ष्य
-सर्वशिक्षा अभियान के तहत बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना
-नए शैक्षणिक संस्थानों को उचित स्वरूप प्रदान करना
-टीचरों को नियुक्त करना एवं कौशल विकास व व्यावसायिक शिक्षा पर जोर देना
-उद्योग और अकादमिक जगत के बीच संबंध मजबूत बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed