फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The leader niece forced into the flesh trade

नेता की भतीजी को देह व्यापार के धंधे में धकेला

Sat, 23 Nov 2013 03:44 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 03:44 AM IST
विज्ञापन
The leader niece forced into the flesh trade

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रंजिश को लेकर एक पार्टी नेता के बेटे ने दूसरी पार्टी के नेता की 14 वर्षीय भतीजी का अपहरण कर उसे दिल्ली में जीबी रोड स्थित कोठे पर बेच दिया। एक ग्राहक से मिली सूचना के बाद उसके परिजनों ने कमला मार्केट थाना पुलिस को संपर्क किया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश में दो दिन तक कोठे पर दबिश दी। कोठे से मिली सूचना के आधार पर किशोरी को शास्त्री पार्क इलाके से बरामद किया गया। पुलिस ने किशोरी के बयान पर कोठा मालकिन, एक महिला और दंपति को गिरफ्तार किया है। वहीं, कोठे पर नाबालिगों को बेचने की घटना को रोक पाने में नाकाम सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, किशोरी से गैंगरेप, वीडियो क्लिप बनाई


दक्षिण परगना निवासी 14 वर्षीय किशोरी को कुछ लोगों ने दो माह पहले अगवा किया था। उसके परिजनों ने 24 परगना के ठोला हठ थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। एक दिन किशोरी ने परिजनों से संपर्क किया और जीबी रोड स्थित कोठे पर होने की बात कही। इस पर परिजन दिल्ली पहुंचे और एक स्वयंसेवी संस्था की मदद से कमला मार्केट थाना पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कोठा संख्या 55 पर छापा मारा, लेकिन वहां से पीड़िता नहीं मिली। अगले दिन जिले के आला अधिकारियों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर पुलिस ने कई कोठों पर दबिश दी। कोठे पर पूछताछ के दौरान पता चला कि एक महिला किशोरी को अपने साथ रखती है और उसे लेकर अकसर कोठा संख्या 55 पर आती है। उस महिला से संपर्क किया गया तो वह पुलिस को इधर-उधर घुमाती रही। आखिरकार आरोपी शास्त्री पार्क इलाके में किशोरी को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गई। जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

चार लोग गिरफ्तार
किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल के एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखती है। उसके चाचा के पंचायत चुनाव जीत जाने की वजह से दूसरी पार्टी के नेता के बेटे ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बेहोश कर दिल्ली ले आया। यहां उसने उसे सुमन को बेच दिया।


पढ़ें, नाबालिग बेटी के साथ चार साल तक पिता करता रहा रेप


सुमन ने दिलशाद गार्डन में रहने वाली प्रेमवती व उसके पति की मदद से उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। प्रेमवती का पति डीटीसी में हेल्पर का काम करता है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने कोठा मालकिन, सुमन, प्रेमवती और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सिगरेट से दागा गया शरीर
पीड़ित के अनुसार, सुमन ने प्रेमवती के साथ मिलकर उस पर अत्याचार किया। उन लोगों ने उसका कई जगहों पर शारीरिक शोषण करवाया। विरोध करने पर उन लोगों ने उसके शरीर को कई जगह सिगरेट से जला दिया और चाकू शरीर में चुभाया। किशोरी के शरीर पर प्रताड़ित करने के निशान मिले हैं।


लापरवाही के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

जीबी रोड स्थित कोठों पर नाबालिगों के बेचे जाने को रोक पाने में नाकाम बीट के सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने सब इंस्पेक्टर, हवलदार और पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed