फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The Indian government failed to stop attacks on minorities

'अल्पसंख्यकों पर हमले रोकने में केंद्र सरकार नाकाम'

Thu, 28 Jan 2016 09:23 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
The Indian government failed to stop attacks on minorities

भारत सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले रोकने में नाकाम रही है और सिविल सोसाइटी समूहों पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए। यह आरोप बुधवार को विश्व की दो प्रमुख मानवाधिकार समूहों ने लगाए हैं। ह्यमन राइट्स वाच ने 659 पेज की रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन


ह्यूमन राइट्स वाच (एचआरडब्ल्यू) और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने विदेशी फंडिंग बंद कर और एनजीओ और एक्टिविस्टों को निशाना बनाने का दावा करते हुए भारत सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन


ह्यूमन राइट्स वाच ने 2016 की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले रोकने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी 659 पेज की रिपोर्ट में एचआरडब्ल्यू ने कहा है कि भारत में विदेशी फंडिंग पर रोक लगा दी गई और सिविल सोसाइटी समूहों पर प्रतिबंध बढ़ा दिए गए, जिससे बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाएं प्रभावित हुईं।

ह्यमन राइट्स वाच ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा

The Indian government failed to stop attacks on minorities

एचआरडब्ल्यू दक्षिण एशिया की निदेशक मीनाक्षी गांगुली ने कहा कि असहमति पर शिकंजा कसकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भारत की पुरानी और समृद्ध परंपरा को भारत सरकार ने नजरअंदाज कर दिया।

उन्होंने कहा कि अथॉरिटी को इनकार और प्रतिशोध की बजाय सहिष्णुता और शांतिपूर्ण चर्चा को बढ़ावा देना चाहिए और जो लोग हिंसा पर उतारू हैं या इसे बढ़ावा दे रहे हैं उन पर मुकदमा करना चाहिए।

इसी तरह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह एक्टिविस्टों और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed