फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The highest tricolor flag hoisted in UP.

यूपी: सबसे ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया तिरंगा

Thu, 31 Dec 2015 02:29 AM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
The highest tricolor flag hoisted in UP.

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘वर्चस्व’ का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने स्कूल में बनवाए गए प्रदेश के सबसे ऊंचे ध्वज स्तंभ (101 फुट) का ध्वजारोहण कर किया।

विज्ञापन


इसके बाद मंत्री शिवपाल सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि मैनपुरी से सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ‘वर्चस्व’ के मंच पर पहुंचे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को विद्यालय के चारों सदन क्रमश: धर्म सदन, शांति सदन, शक्ति सदन एवं समृद्धि सदन के छात्र-छात्राओं ने परेड करते हुए सलामी दी।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। साथ ही पंजाबी स्वागत गान प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम और विद्यालय के प्रबंध निदेशक डाक्टर राम मोहन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इटावा और मैनपुरी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दी है। सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि यहां देश के विद्यालयों में फहराया जाने वाला सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा

The highest tricolor flag hoisted in UP.

इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम में राजस्थानी गीत ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ के साथ-साथ मथुरा की होली ‘कान्हा बरसाने में’ प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

मशाल दौड़ के बाद 50, 100, 200 मीटर की दौड़ जूनियर एवं सीनियर बालक और बालिकाओं हुई। इस दौरान छात्रा अनुकृति अवस्थी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, अमिता यादव को सर्वश्रेष्ठ नियमित छात्रा, उपेंद्र यादव को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित विद्यार्थी का पुरस्कार मुख्य अतिथि ने दिया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का पुरस्कार पवन कुमार, मृत्युन्जय चौहान, कीर्तिका यादव, काजल भटनागर, विशाल त्यागी, अभिषेक यादव, धीरेंद्र और यश दुबे को मिला। डाक्टर राम मोहन ने कहा कि विद्यालय को क्षेत्र के छह जिले कन्नौज, फर्रुखाबाद, फीरोजाबाद, इटावा, एटा एवं मैनपुरी का सिटी कोआर्डिनेटर और नोडल सेंटर बनाया गया है।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डाक्टर कुसुम मोहन ने किया। इस मौके पर डीएम चंद्रपाल सिंह, एसपी राकेश शंकर, डाक्टर आनंद, सतीश यादव, विवेक यादव, राजू गंभीर, डाक्टर सौरभ मिश्रा, टीपी यादव, सुजान सिंह यादव, नृप चौधरी, राजेश खटीक, आजम आदि ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed