फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The Hanuman Chalisa overwrite the needle

गजब: सुई के ऊपर लिख डाली पूरी हनुमान चालीसा

Sat, 04 Apr 2015 12:20 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
The Hanuman Chalisa overwrite the needle

कोई सुनकर यकीन नहीं करेगा, लेकिन यह सच है। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट के एक छात्र ने सुई पर पेंसिल से पूरी हनुमान चालीसा लिख दी। छात्र को बचपन से ही चित्र बनाने का शौक है और उसने बड़ा चित्रकार बनने का सपना संजो रखा है।

विज्ञापन


मूल रुप से रुद्रपुर, उत्तराखंड निवासी मनोज कुमार मनोठिया पल्लवपुरम फेस वन की डबल स्टोरी में किराये पर रहता है। शनिवार को हनुमान जयंती है। इस दिन कुछ नया करने की सोचते हुए मनोज ने सुई के ऊपर पेंसिल से हनुमान चालीसा लिख दी।
विज्ञापन


मनोठिया ने बताया कि यह पहली बार हुआ है और वह चाहता है कि यह गिनीज बुक में शामिल हो। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में मनोज ने बताया कि वह एमएफ हुसैन की तरह बड़ा चित्रकार बनना चाहता है। चित्र बनाने का तो बचपन से ही शौक है, लेकिन 2007 से ऐसे कई चित्र बनाए, जिनसे इनाम भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने भी की थी तारीफ

The Hanuman Chalisa overwrite the needle

मनोज ने तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे कलाम के सामने 40 सेकेंड में एक चावल के दाने पर ताजमहल बना दिया था। जिस पर राष्ट्रपति ने पुरस्कार भी दिया था।

अंगुलियों का है कमाल
सरसों या चावल के दाने पर ताजमहल बनाना हो या अंडे पर कोई चित्र, मनोज की अंगुलियां किसी मंझे हुए चित्रकार जैसी चलती हैं।

आती है पापा की याद
मनोज के अनुसार जब वह तीन साल का था तो पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां विजया देवी ने ही पालन पोषण किया। पापा की बहुत याद आती है। मैं मां के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं। आज मैं जो भी हूं, अपनी मां की मेहनत की बदौलत ही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed