फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The groom not counting the money than bride refused to marry

रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Sun, 03 May 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 03 May 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
The groom not counting the money than bride refused to marry

मनियर थानाक्षेत्र के मैरीटार गांव में शुक्रवार रात दूल्हे के रुपये न गिन पाने पर दुल्हन ने उसे अनपढ़ बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के रात में ही लौट गई।

विज्ञापन


मैरीटार गांव निवासी राजकुमार बिंद की लड़की गुड़िया की शादी बिहार के बक्सर जिले के छोटका राजपुर निवासी वीरेंद्र बिंद के पुत्र मनोज कुमार से तय थी। शुक्रवार रात बारात दरवाजे पर आई। द्वारपूजा के  बाद दूल्हा और दुल्हन ने जयमाला की रस्म पूरी की। वैदिक मंत्रों के साथ शादी संपन्न कराई जा रही थी।
विज्ञापन


केवल सात फेरे लेने ही बाकी थे। इसी दौरान दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे मनोज कुमार से मजाक करते हुए कुछ रुपये देकर गिनने के लिए कहा। दूल्हा ठीक से गिन नहीं पाया और उस वक्त उसके हावभाव भी अजीब से हो गए। यह देख दुल्हन नाराज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दूल्हे को अनपढ़ बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। बाराती पक्ष के कुछ बुजुर्ग लोगों ने शादी कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़की को राजी नहीं कर पाए। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed