गीता के अलग-अलग फोटो शूट से परिजनों की तलाश में सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता के परिवार की पहचान के लिए विदेश मंत्रालय अभियान छेड़ेगा। इसके तहत गीता के अलग-अलग अंदाज में फोटो शूट किए गए हैं। सरकार की योजना इन फोटो के जरिए गीता के असली परिजनों की तलाश करना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि गीता से बातचीत कर उसकी कई तस्वीरें ली गई हैं। फोटो लेते समय गीता से ही पूछकर उसका मेकअप किया गया, जिससे पता लगे कि जब वह घर का रास्ता भूलकर पाकिस्तान पहुंच गई थी, तब कैसी दिखती थी।
फोटो के जरिए परिजनों को तलाशने की है योजना
मंत्रालय टीवी चैनल तथा अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल करेगा। स्वरूप ने बताया कि पाकिस्तान में गीता को सहारा देने वाले ईदी फाउंडेशन के पास भी उसकी बचपन की फोटो नहीं है।
गौरतलब है कि बिहार के सहरसा निवासी परिवार के दावे की डीएनए टेस्ट में पुष्टि न होने के बाद दर्जनों परिवारों ने गीता पर दावा जताया है। हालांकि गीता इनमें से किसी की भी फोटो नहीं पहचान सकी है।