फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The government's will make record

भूमि बिल पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में मोदी सरकार

Wed, 26 Aug 2015 08:38 AM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
The government's will make record

केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल पर रिकॉर्ड पांचवीं बार नए सिरे से अध्यादेश जारी कर सकती है। बिल पर मौजूदा अध्यादेश की समय सीमा 31 अगस्त को खत्म हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे में सरकार को नए सिरे से एक बार फिर अध्यादेश जारी करना होगा। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने अध्यादेश जारी करने का साफ संकेत देते हुए कहा कि ऐसा नहीं किए जाने पर जिनकी जमीन अधिग्रहीत की गई है, उन्हें काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार फिलहाल इसके सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। बिल पर गठित दोनों सदनों की संयुक्त कमेटी ने रिपोर्ट पेश करने के लिए शीतकालीन सत्र तक का समय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने दिए संकेत

The government's will make record

नायडू ने फिर से अध्यादेश जारी करने का संकेत देते हुए कहा कि अध्यादेश जारी करने के बाद कई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहीत की गई है।

अगर अध्यादेश जारी नहीं किया गया तो उन लोगों को बड़ा नुकसान होगा जिनकी जमीन इन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहीत की गई है। ऐसे लोगों को न केवल कम मुआवजा मिलेगा, बल्कि जमीन के एवज में नौकरी की शर्त भी पूरी नहीं की जा सकेगी।

उधर सरकार के सूत्रों ने कहा कि नया अध्यादेश जारी करने का सैद्धांतिक तौर पर फैसला हो चुका है और अब केवल विस्तारित मानसून सत्र पर विपक्ष के रुख का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed