फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The gangrape victim girl caught in chain

दुष्कर्म का दर्द...पैरों में बेडियां, जमाने की रुसवाई

Wed, 22 Apr 2015 01:18 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
The gangrape victim girl caught in chain

अर्द्धविक्षिप्त बेटी के साथ दुष्कर्म से दहशतजदा परिवार अब उसको बेड़ियों में जकड़कर रखने को मजबूर हो गया है। परिवार की यह मजबूरी अखबारों की सुर्खियां बनीं तो पुलिस भी हरकत में आई और आरोपियों की दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन


खुफिया तंत्र भी कस्बे में डटा रहा। उधर, एसपी ने कहा कि लड़की को मानसिक रोगी अस्पताल भेजकर इलाज कराया जाएगा साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। दुष्कर्म की शिकार लड़की का परिवार मजदूरी करता है। घर में तीन बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन


घटना की शिकार लड़की दूसरे नंबर की है, जबकि दो भाई काफी छोटे हैं घर की माली हालत ठीक नहीं होने से वह उसका ठीक से इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। उसकी मां ने बताया कि उनकी लड़की काफी सालों से मानसिक रुप से कमजोर है लेकिन इस घटना के बाद उसकी हालत और भी बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां ने बताया कि उसके पिता सुबह ही मजदूरी को निकल जाते हैं, और वह चूल्हा-चौका में लग जाती है ऐसे में उसे डर है कि यह बदहवास हालत में घर से न निकल जाए इसलिए उसे बेड़ियों में बांधकर रखना उनकी मजबूरी है।

खुलेआम घूम रहे दुष्कर्म के आरोपी

The gangrape victim girl caught in chain

परिजनों के अलावा उसके आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को इस बात का दुख है कि लड़की के साथ घटना को अंजाम देने वाले लोग आज भी आजाद हैं, उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस स्तर से कोई गंभीर प्रयास किए ही नहीं गए।

परिवार के दिल में आज भी उनकी दहशत है, लड़की की मां ने रोते हुए कहा कि उनकी बेटी की यह हालत करने वाले आज भी आजाद हैं, पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। इस दुनिया में गरीब का तो जीना ही नही है।

लड़की का इलाज कराएंगे
लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही, इसलिए उसे मानसिक रोगियों के अस्पताल में भेजकर इसका इलाज कराया जाएगा। घटना के आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास पुलिस कर रही है।
विजय भूषण एसपी शामली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed