फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The former governor said, IS supporters should be beheading

IS समर्थकों के सिर कलम किए जाएं: अजीज कुरैशी

Sun, 09 Aug 2015 02:59 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
The former governor said, IS supporters should be beheading

मुसलमानों पर आईएस (इस्लामिक स्टेट) का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मुस्लिम युवाओं के मन में आईएस जहर भर रहा है। देश के मुसलमान एकजुट होकर इसकी बुनियाद को खत्म करें।

विज्ञापन


आईएस समर्थकों के सिर कलम कर दिए जाएं। मस्जिदों, सामाजिक संगठनों के लोगों को हमारे युवाओं को भटकने से रोकने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।

यह आह्वान किया है उत्तराखंड, यूपी और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने। वे शनिवार को यहां जूता निर्यातक नजीर अहमद के निवास पर मीडिया से रूबरू हुए।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल ने कहा कि पाकिस्तान बनने पर मुस्लिम पहले ही बर्बाद हो चुके हैं। यहां से गए मुसलमान वहां अब भी मुहाजिर हैं। फिर से मुस्लिमों को बरगलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएस के खिलाफ सख्ती ऐसी हो कि इसके समर्थकों को चुन चुन कर मारा जाए। उनके सिर कलम किए जाएं। मुसलमानों को पाकिस्तान के खिलाफ भी एकजुट होना होगा। आतंकी नावेद जैसों को भेजकर खून की होली कब तक खेली जाएगी।

याकूब की फांसी पर सवाल जायज नहीं

The former governor said, IS supporters should be beheading

मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस में याकूब मेमन की फांसी पर सियासत को पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को चुनौती कोई नहीं दे सकता।

याकूब की फांसी तो मिसाल है कि सुप्रीम कोर्ट रात में न्याय के लिए खोला गया। इतनी आजादी तो दुनिया के किसी मुल्क में नहीं मिलेगी। दिग्विजय सिंह ने जो कहा, वह उनकी राय थी। देश के मुसलमानों की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed