{"_id":"3cecb8b820efbd7f4a0a33520897e578","slug":"the-food-anthem-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक VIDEO पेट पुजारियों की सेवा में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक VIDEO पेट पुजारियों की सेवा में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
कहते हैं कि इश्क की आग बुझाए नहीं बुझती और ऐसा ही कुछ कहा जाता है पेट की आग के लिए भी। अब सोचिए जरा कि अगर खाने यानि कि भोजन से ही इश्क हो जाए तो क्या हो।
विज्ञापन
पेट पुजारी भला किसकी परवाह करते हैं। उन्हें तो खाने से इतनी मोहब्बत होती है कि वो इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। पेट पुजारियों का ना तो कोई धर्म होता है और ना ही कोई जाति।
विज्ञापन
ये लोग तो बेचारे वो मासूम होते हैं जिनके दिल और दिमाग पर खाने का जुनून इतना हावी होता है कि इसके आगे ना तो उन्हें कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है।
विज्ञापन
कहते हैं कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम इल सुंग को चावल से इतना प्यार था कि उनके लिए तो चावल अलग से पैदा किया जाता था। माओ त्से तुंग हद दर्जे के मांसाहारी थे तो वहीं हिटलर हद दर्जे के शाकाहारी।
राजाओं की रसोई में क्या पकता था इस पर तो बाकायदा अभी तक टीवी वाले लोग धारावाहिक बनाते हैं। नेट जिओ से लेकर फॉक्स ट्रैवलर तक पर खाने पीने की चीजों के बारे में कार्यक्रम दिखाए जाते हैं।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुवाहाटी से लेकर अहमदाबाद तक पेट पुजारियों के लिए रसोइया समाज ने चिंता की और हजारों तरह की डिश इजाद कीं। इन्हीं पेट पुजारियों के लिए समर्पित है ये वीडियो जिसे देख कर हर पेट पुजारी गदगद हो जाएगा।
बाकी बातें बाद में पहले देखिए ये वीडियो-
एक दिसंबर को TheViralFeverVideos नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को अपलोड किया गया था। इसे अभी तक 92,465 बार देखा जा चुका है।
अंत में सभी पेट पुजारियों से निवेदन है कि अगर ये खबर आपको पसंद आई हो तो इसे बाकी साथियों के साथ भी शेयर करें।