थाई राजकुमारी को मिलेगा पहला विश्व संस्कृत अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधॉर्न को पहला विश्व संस्कृत अवॉर्ड दिया जाएगा। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सिरिनधोर्न से मुलाकात की। संस्कृत की विद्वान 60 वर्षीय सिरिनधोर्न पिछले साल यहां हुए विश्व संस्कृत सम्मेलन की शाही संरक्षक थीं।
अंसारी की थाईलैंड यात्रा के दौरान उनके साथ मौजूद विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) अनिल वाधवा ने कहा, ‘भारत सरकार ने राजकुमारी महा चक्री सिरिनधोर्न को पहला विश्व संस्कृत अवॉर्ड देने का फैसला किया है। वह इस पुरस्कार ग्रहण को करने भारत आएंगी।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने की मुलाकात
स्वदेश रवाना होने से पहले अंसारी ने राजकुमारी सिरिनधोर्न से शुक्रवार सुबह स्रा पाथुम पैलेस में मुलाकात की। उन्होंने पैलेस के भीतर चित्रालदा परियोजना का निरीक्षण भी किया।
राजकुमारी सिरिनधॉर्न इस साल प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान-ओ-चा, राजकुमार महा वजीरालोंगकोर्न और उपप्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री प्रावित वोंगसूवोन सहित भारत जाने वाले शीर्ष थाई नेताओं में शामिल होंगी।