{"_id":"cc49f7718f6405a3e933a2ac01b27f6e","slug":"the-epfo-accounts-online-update-on-october-16th-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO खातों के ऑनलाइन अपडेट 16 अक्तूबर से","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
EPFO खातों के ऑनलाइन अपडेट 16 अक्तूबर से
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के चार करोड़ से अधिक खाताधारक इस महीने की 16 तारीख से अपने खातों के बारे में ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए एक खास पोर्टल बनाया गया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के सदस्यों के लिए बने इस पोर्टल के जरिए यह पता किया जा सकता है कि नियोक्ता कहां पीएफ अंशदान जमा कर रहे हैं।
ऐसी संभावना है कि यूएएन सदस्यों के लिए बने इस पोर्टल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले चरण में सदस्यों के खाते एक्सेस किए जा सकेंगे। यूएएन एक पोर्टेबल अकाउंट होगा।
विज्ञापन
ऐसे में संगठित क्षेत्रों के कर्मचारियों को नौकरी बदलने के बाद पीएफ अकाउंट को स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही ईपीएफओ अपने सदस्यों को अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
इसमें भविष्य निधि निकासी दावे का सेटलमेंट पेपरलेस बनाना भी शामिल है। अधिकारी ने कहा कि जुलाई के अंत तक ईपीएफओ अपने चार करोड़ खातों की एंट्री पूरी करने वाला था।
वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी के मुताबिक इसके 4.18 अंशदाता सदस्य हैं, जो 4.3 लाख कंपनियों में कार्यरत हैं।