फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The earthquake also caused damage to the historic Taj Mahal

भूकंप ने ऐतिहासिक ताजमहल को भी पहुंचाया नुकसान

Sun, 26 Apr 2015 07:43 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:43 AM IST
विज्ञापन
The earthquake also caused damage to the historic Taj Mahal

नेपाल के साथ पूरे उत्तर भारत को हिला देने वाले भूकंप के झटकों ने आगरा में कोई जनहानि तो नहीं की, लेकिन ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार को नुकसान पहुंचाया है। ब्लैक स्टोन और रेड सैंड स्टोन के कुछ टुकड़े निकल कर गिर गए।

विज्ञापन


दोपहर में धूप के चलते उस वक्त पर्यटक कम थे, अन्यथा सैलानियों को चोट लग सकती थी। नेपाल में आए रिएक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता के भूकंप ने ताजमहल तक असर डाला। फोरकोर्ट के बाद ताजमहल का मुख्य प्रवेश द्वार लाल पत्थर से बना है।
विज्ञापन


इस पर सफेद संगमरमर और ग्रेनाइट से डिजायन बना है। प्रवेश द्वार पर एक कोने में ऊपर लगे ब्लैक स्टोन और संगमरमर के डिजायन गिर गए। ताजमहल के संगमरमर से बने मुख्य भवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक स्टोन और रेड सैंड स्टोन निकलकर गिरे

The earthquake also caused damage to the historic Taj Mahal

जिस समय भूकंप आया, उस समय मुख्य भवन पर मड पैक लगाने के लिए कर्मचारी ऊंची शटरिंग पर मौजूद थे, झटकों के कारण वह तुरंत नीचे उतर आए। ताजमहल के मुख्य गुंबद पर आस्ट्रिया की मैरी और इंग्लैंड के पीटर स्मिथ को हल्के झटके महसूस हुए।

1905 में आया था भूकंप
ताजमहल पर 1905 में आए भूकंप से भी कोई असर नहीं पड़ा था। ब्रिटिश सरकार की रिपोर्ट में तत्कालीन डीएम ने शहर में भूकंप से हुए नुकसान का ब्योरा भेजा था। इसमें ताजमहल को नुकसान न होने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed