{"_id":"0bb185c2b5c3edd64dde0a9ff2c2a036","slug":"the-driver-saved-the-lives-of-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरते-मरते यात्रियों की जान बचा गया बस चालक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मरते-मरते यात्रियों की जान बचा गया बस चालक
एजेंसी/चेन्नई
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने पर 31 वर्षीय चालक आनंदन ने बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि बस रुकने के तत्काल बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तिरुवन्नामलाई जिला निवासी आनंदन बस से एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को मरैमलाई नगर से लेकर थोरैपक्कम के लिए रवाना हुआ। इसी बीच रास्ते में उसके सीने में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बस को रोकने के बाद चालक लगभग वह मर चुका था। हालांकि उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।