फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the credibility of these giants in the fifth phase

इन दिग्गजों की किस्मत हुई ईवीएम में सील

Fri, 18 Apr 2014 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Apr 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
the credibility of these giants in the fifth phase

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 12 राज्यों की 121

विज्ञापन
सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। पांचवे चरण में करीब 20 सीटें हाई प्रोफाइल मानी जा रही हैं, जिसमें कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतदाता ने कर दिया। इनमें कई सीटें ऐसी हैं जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।


गुरुवार को जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई उनमें बीजेपी के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा, बीजेपी छोड़कर निर्दलीय किस्मत आजमा रहे जसवंत सिंह, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती, आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामकृपाल यादव, कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया, नंदन नीलेकनी, टीएमसी से फुटबाल स्टार बाइचिंग भूटिया प्रमुख हैं।

विज्ञापन

बिहार में बीजेपी का क्या होगा?

the credibility of these giants in the fifth phase

बात करें बिहार की तो यहां पटना साहिब से बीजेपी के शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा की साख दांव पर है। हालांकि उन्हें दूसरे प्रत्याशियों से ज्यादा खतरा नजर नहीं आ रहा, लेकिन उन्हें अपने सहयोगियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

दूसरी ओर इससे सटे हुए पाटलिपुत्र संसदीय सीट को देखें तो यहां लालू प्रसाद यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि यहां से उनकी बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं। मीसा का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर बीजेपी में गए लालू यादव के पुराने विश्वासपात्र रामकृपाल यादव से है। रामकृपाल यादव का दावा है कि वो लालू यादव अपनी बेटी को यहां से जिता नहीं पाएंगे। वहीं मीसा अपने पिता के नाम और विकास पर वोट मांग रही हैं।

झारखंड के हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा की किस्मत दांव पर लगी है। जयंत सिन्हा का मुकाबला कांग्रेस के ही युवा नेता सौरभ नारायण सिंह से है।

निलेकणी और अनंत कुमार में कौन?

the credibility of these giants in the fifth phase

कांग्रेस उम्मीदवारों की बात करें तो कर्नाटक के बंगलुरु दक्षिण से पार्टी के सबसे धनी उम्मीदवार नंदन निलेकनी के किस्मत का फैसला किया जा रहा है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर है।

एक तरफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कॉरपोरेट जगत के दिग्गज और इन्फोसिस के सह संस्थापक रहे नंदन नीलेकनी हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से वरिष्ठ नेता अनन्त कुमार मैदान में हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट से बाल विकास कार्यकर्ता नीना नायक को उतार कर मुकाबला रोचक बना दिया है।

विज्ञापन

बीजेपी या फिर जसवंत सिंह

the credibility of these giants in the fifth phase

राजस्थान के बाड़मेर से भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित हो चुके बुजुर्ग नेता जसवंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी के ही उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं। बीजेपी ने यहां से सोनाराम चौधरी को उतारा है।

कहा जा रहा है कि जसवंत ने निर्दलीय के तौर पर परचा भर कर यहां वसुंधरा को सीधी चुनौती दे दी है। अब देखना होगा कि बाड़मेर के मतदाता तय करेंगे कि वो भाजपा के साथ हैं या जसवंत के साथ।

हाईप्रोफाइल उम्मीदवारों में जयपुर ग्रामीण की सीट भी शामिल है। जहां से बीजेपी के टिकट पर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर भाग्य आजमा रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी से है।

सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर

the credibility of these giants in the fifth phase

मध्य प्रदेश में देखें तो यहां सबसे दिलचस्प मुकाबला गुना-शिवपुरी सीट पर है। जहां से कांग्रेस के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं। सिंधिया का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के जयभान सिंह पवैया से है। यह सीट सिंधिया परिवार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल मानी जाती है।

पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट पर भी सबकी निगाहें हैं। यहां से तृणमूल कांग्रेस ने स्टार फुटबालर बाइचिंग भूटिया को उतारा है। यहां उनके मुख्य प्रतिद्वंदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता एसएस अहलूवालिया हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बाइचुंग भूटिया जनता के दिलों में कितनी जगह बनाने में सफल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed