कसाई भी मोदी से शर्माता है: लालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद प्रमुख लालू यादव ने मंगलवार को भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी को किसी कसाई से भी ज्यादा क्रूर व्यक्ति करार दिया। बकौल लालू कसाई भी मोदी को देखकर शर्मा जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे भाजपा के नेता से अब कसाई भी शर्माने लगे हैं।
सवालिया लहजे में पूछा कि क्या यह शख्स देश का पीएम बनेगा? लालू का यह बयान तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार को मोदी पर हमले के बाद आया है।
तृणमूल ने कहा था 'गुजरात का कसाई'
तृणमूल कांग्रेस ने मोदी को गुजरात का कसाई कहा था। ममता बनर्जी के बनाए चित्रों की बिक्री पर उठाए गए सवालों से तिलमिलाई तृणमूल ने कहा था कि बंगाल में गुजरात का कसाई उतरा है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने इसके बाद लगातार कई ट्विट कर नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। एक ट्विट में ब्रायन ने कहा कि जब गुजरात का कसाई अपनी पत्नी को नहीं संभाल पाया तो देश को क्या संभालेगा।
गौरतलब है कि मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर की चुनावी रैली में शारदा चिटफंड कंपनी के कर्ता-धर्ताओं ओर तृणमूल नेताओं के कथित गठजोड़ का सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि इस घोटाले ने बंगाल के लोगों के सपने को तोड़ दिया है। उन्होंने ममता के चित्रों की ऊंची कीमत पर बिक्री पर भी सवाल उठाए थे।