फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The bride arrived at the police station

11 लाख और कार पर अड़ा दूल्हा, थाने पहुंची दुल्हन

Sat, 30 Jan 2016 08:50 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
The bride arrived at the police station

शाम को शादी होनी थी और सुबह होने वाले दूल्हे ने संदेश भेजा कि दहेज में उसे कार और 11 लाख रुपये चाहिए। मनाने के प्रयास हुए पर व्यर्थ। शाम तक वधू पक्ष स्थानीय होटल में इंतजार करता रहा। कोई नहीं पहुंचा। देर शाम होने वाली दूल्हन अपनी मां के साथ थाने पहुंची। मेहंदी लगे हाथों ने शिकायत लिखकर सौंपी।

विज्ञापन


घटनाक्रम वृंदावन की एक पाश कालोनी का है। यहां दो पड़ोसी परिवारों के युवक-युवती की कालेज में दोस्ती हुई। दोनों ने अपने परिवारों को शादी के लिए मनाया। थोड़े विरोध के बाद दोनों परिवार मान गए। 25 जुलाई को स्थानीय होटल में युवक और युवती की सगाई कर दी गई।
विज्ञापन

दूल्हे ने की दहेज की मांग

The bride arrived at the police station

दोनों परिवार के लोगों ने 29 जनवरी की तारीख को शादी समारोह तय किया। कार्ड रिश्तेदारों और परिचितों में बांट दिए गए। 29 जनवरी की सुबह अचानक युवक ने दहेज में कार और 11 लाख की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

एकाएक इस मांग से युवती के परिवारीजनों को परेशान कर दिया। युवक को मनाने का प्रयास किया गया। युवती के परिवार के लोग शादी समारोह के लिए तय होटल में वर पक्ष का इंतजार करते रहे।

शाम तक जब कोई नहीं पहुंचा। देर शाम युवती अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायती तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed