फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The boat was filled with passengers overturned in the Ganga

सवारियों से भरी नाव गंगा में पलटी, चार शव मिले, पांच लापता

Sun, 26 Apr 2015 02:33 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
The boat was filled with passengers overturned in the Ganga

गंगा के लहरा घाट पर नाव पलटने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया। पांच अब भी लापता हैं। इनकी तलाश में एक दर्जन गोताखोरों को लगाया गया है। बरेली से फ्लड पीएसी की टीम भी बुलाई गई है।

विज्ञापन


डीएम शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली, लेकिन दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाना मुनासिब नहीं समझा। घटना शनिवार सुबह लगभग नौ बजे की है।
विज्ञापन


सहसवान तहसील के गांव नगलाबरन की महिलाएं और उनके बच्चे नाव में सवार होकर गंगा के उस पार गेहूं काटने जा रहे थे। गांव का ही बिट्टू नाव चला रहा था। जैसे ही नाव गंगा की बीच धार में पहुंची, तेज हवा से नाव डगमगाने लगी। नाव छोटी थी और सवारियां ज्यादा, इसलिए वह पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाविक समेत 15 लोग थे सवार, पांच को बचाया

The boat was filled with passengers overturned in the Ganga

महिलाओं और बच्चों ने चीख-पुकार मचाई। घाट के इस ओर नाव लौटने का इंतजार कर रहे गांव के ही सत्यपाल और मोरपाल ने ये माजरा देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। इन दोनों ने आठ महिलाओं और दो बच्चों को बाहर निकाल लिया।

इनमें कमलेश (30) पत्नी पप्पू, पप्पू की दो वर्षीय पुत्री अंकिता, नेकसी (50) पत्नी सौदान सिंह, चंद्रवती (35) पत्नी लायक सिंह की मौत हो चुकी थी। राजकुमारी (12) पुत्री अमरपाल, गोमती (35) पत्नी नेकसे, चंद्रवती (25) पत्नी पीतांबर, लक्ष्मी (10) पुत्री अमरपाल और भागवती (60) पत्नी हरनरायण सुरक्षित थीं।

खबर मिलने पर डीएम शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, एसडीएम हरीशंकर यादव, तहसीलदार नानकचंद भी गांव पहुंच गए। कछला से एक दर्जन गोताखोरों को लापता महिलाओं और बच्चों की खोज में लगाया गया है।

मरने वाले सभी एक ही गांव के, मां-बेटी भी शामिल

The boat was filled with passengers overturned in the Ganga

देर शाम तक पवित्रता (12) पुत्री पप्पू, खुशबू (15) पुत्री देवरूप, तारावती (40) पत्नी रामखिलाड़ी, संतोषी (15) पुत्री रामखिलाड़ी, शांति देवी (65) पत्नी सरदार का पता नहीं लगा है। तलाशने के लिए नरौरा बैराज से गंगा में पानी रुकवा दिया गया है।

कछला गंगा घाट पर जाल लगवा दिए गए हैं। देर शाम तक लापता लोगों की तलाश जारी थी। क्षेत्रीय विधायक ओंकार सिंह ने मृतकों के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये दिलाए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed