राहुल बोले, बड़े चोर दिन में सूट पहनकर आते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केन्द्र पर लगातार अपने हमले बढा़ते जा रहे है। आज संसद में उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल तैयार करने में दो साल लगे थे लेकिन राजग सरकार ने कुछ ही दिनों में बिल को बर्बाद कर दिया।
ये सरकार केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुचंना चाहती है। राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि केन्द्र की सरकार सामाजिक प्रभाव का आंकलन नहीं करना चाहती लेकिन हम हमेशा से सामाजिक प्रभाव का आंकलन चाहते हैं।
राहुल ने कहा कि सरकार को बिल पास कराने की जल्दी है, इसीलिए हमने वित्त मंत्री से पूछा कि आखिर कितनी परियोजनाएं इस कानून की वजह से अटके हैं जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि 100 में से 8 परियोजनाएं हैं जो इस बिल के पास न होने की वजह से अटके हैं।
बड़े चोर दिन में सूट पहन कर आते हैं
राहुल ने कहा कि हिन्दुसातान की सरकार के पास जमीन है, राज्य सरकारों के पास जमीन है लेकिन फिर भी इन्हें किसानों की जमीन चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम आपको यहां नहीं रोक पाए तो हम आपको सड़कों पर रोकेंगे।
गांधी ने संसद में कहा कि हम सूट-बूट का काम नहीं चलने देंगे। वो यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि सबसे बड़े चोर दिन में सूट पहन कर आते हैं।
केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए राहुल ने कहा कि ये सरकार किसान विरोधी है और केवल अपने उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए सोचती है।