फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the baloon of gujrat model will dismiss says rahul

गुजरात मॉडल का गुब्बारा 2014 में फूटेगाः राहुल गांधी

Sat, 29 Mar 2014 10:12 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, सतना
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, सतना Updated Sat, 29 Mar 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
the baloon of gujrat model will dismiss says rahul

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल और उन्हें देश का चौकीदार बनाए जाने के मुद्दे पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा है कि गुजरात मॉडल कुछ भी नहीं है। हवा में तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


एक स्पेशल गुब्बारा बनाया जा रहा है। 2004 में भी इंडिया शाइनिंग का एक गुब्बारा बनाया गया था। उसे जनता ने फोड़ दिया था।

अब फिर 2014 में जनता इस स्पेशल गुब्बारे को तोड़ देगी। राहुल गांधी सतना में लोकसभा उम्मीदवार अजय सिंह का समर्थन करने के लिए आए थे।

'हम करोडो़ लोगों को चौकीदार बनाएंगे'

the baloon of gujrat model will dismiss says rahul

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें देश का चौकीदार बना दो। भाजपा एक आदमी को अधिकार देने की बात करती है। हम सबको अधिकार देने की बात करते हैं। हम करोड़ों लोगों को चौकीदार बनाएंगे ताकि वे देश के खजाने की रक्षा कर सकें।

राहुल ने कहा कि हमने जितने भी कानून बनाए उनका नाम अधिकार रखा है। सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, भूमि अधिग्रहण बिल में भी आदिवासियों और जमीन मालिकों को अधिकार दिया गया है।

पिछले दस साल में 15 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। अब इन लोगों को हम मध्यम वर्ग में ले जाएंगे। ट्रक ड्राइवर, चौकीगार, कुली, जो इस देश को अपने कंधों पर चलाते हैं अब इन लोगों को हम मध्यम वर्ग में लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्वास्थ्य और आवास का अधिकार भी देंगे'

the baloon of gujrat model will dismiss says rahul

मोदी पर हमला करते हुए राहुल कहा कि हमने सूचना का अधिकार दिया। अब भारत में भ्रष्टाचार छुप नहीं सकता। जब यह कानून लागू किया गया तो लोगों ने कहा कि गुजरात में तो यह लागू नहीं हुआ।

राहुल ने कहा कि यूपीए की सरकार तीसरी बार बनेगी और इस बार हम स्वास्थ्य और आवास का अधिकार भी देंगे। मध्य प्रदेश के बारे में राहुल ने कहा कि केंद्र से पैसा तो बहुत आता है लेकिन गायब हो जाता है। मध्य प्रदेश में बहुत भ्रष्टाचार है।

यह सवाल है कि हम विकास कैसे करेंगे। हमने तीन औद्योगिक कारीडोर तैयार किए हैं, दिल्ली से मुंबई, मुंबई दिल्ली से कोलकाता, कोलकाता से चेन्नई।

विज्ञापन

राहुल के कई चुनावी वादे

the baloon of gujrat model will dismiss says rahul

भारत में यह कारीडोर को समझें कि मैन्युफैक्चरिंग की रीढ़ की हड्डी बना दी। यह तैयार होने वाला है एक बार यह तैयार हो जाएगा, लाखों करोडों लोगों को रोजगार मिलने वाला है।

राहुल ने कहा कि भारत तब तक सुपरपावर नहीं बन सकता जब तक महिलाओं को शक्ति नहीं पहुंचाई जाती। जब तक उन्हें लोकसभा विधानसभा में नहीं पहुंचाया, तब तक इन्हें ताकत नहीं मिलेगी।

हमने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल रक्षा। जब हमारी सरकार बनेगी तब बिल पास करेंगे। आपके ज्ञान के बिना यह देश आगे नहीं बढ़ सकता। हमारी सरकार कमजोरों और आदिवासियों की सरकार बनेगी। सबको लेकर हिंदुस्तान बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed