फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The attack on the church, knowing the truth will blow your senses

आगरा चर्च पर हमले के पीछे सिरफिरे प्रेमी का हाथ

Fri, 24 Apr 2015 12:19 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
The attack on the church, knowing the truth will blow your senses

सेंट मेरीज चर्च पर हमले की घटना एक सिरफिरे आशिक की करतूत हो सकती है। नाई की मंडी के तीन युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक रिक्शा चालक से पूछताछ की तो नई कहानी सामने आई। पुलिस सूत्रों की मानें तो चर्च पर हमले के पीछे यही रिक्शा चालक था।

विज्ञापन


चर्च में आने वाली महिला के वादा करने के बाद भी एक पखवाड़े तक नहीं मिलने पर वह आपा खो बैठा और तोड़फोड़ कर डाली थी। हालांकि इस कहानी पर अधिकारी देर रात तक माथापच्ची करने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। खुलासे की तैयारी के बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


बता दें, प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च में 16 अप्रैल की तड़के मदर मरियम, प्रभु यीशू समेत चार मूर्तियों को तोड़ दिया था। घटना के बाद से ईसाई समाज आंदोलित था। देश-दुनिया में चर्च पर हमले की भर्त्सना की जा रही थी। पुलिस पर घटना के खुलासे का भारी दबाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी खुलासे की तैयारी में थे, बाद में बैकफुट पर आए

The attack on the church, knowing the truth will blow your senses

एसएसपी ने एसपी सिटी समीर सौरभ के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई थी। टीम ने सर्विलांस के साथ ही कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की। 300 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली। 500 सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। नशेड़ी और चरसियों से भी पूछताछ हुई।

दो दिन पहले नाई की मंडी के तीन युवकों को हिरासत में लिया था। उनकी लोकेशन घटना वाली रात को चर्च के पास मिली थी। उन्हें भी पुलिस ने अभी क्लीनचिट नहीं दी। सूत्रों की मानें तो इसी बीच एक चरसी ने सुराग दिया।

इसके बाद पुलिस ने सुल्तानपुरा निवासी रिक्शा चालक नासिर (बदला नाम) को पकड़ा। उसने बताया कि वह चर्च परिसर में आने वाली महिला को छोड़ने आता था। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। महिला ने क्रॉस का लॉकेट उसे दिया था, कहा था कि इस लॉकेट को पहनकर मन्नत मांगो तो हमारी शादी हो जाएगी।

पुलिस ने साध ली पूरे मामले में चुप्पी

The attack on the church, knowing the truth will blow your senses

महिला करीब 15-20 दिन तक चर्च नहीं आई। इससे परेशान नासिर ने चर्च में भी पूछताछ की। महिला का पता भी उसे मालूम नहीं था। इस पर आपा खोकर नासिर ने तोड़फोड़ कर डाली। घटना के बाद वह रिक्शा लेकर आगरा कैंट स्टेशन पहुंचा और सो गया।

पुलिस इस खुलासे की ओर बढ़ रही थी लेकिन मसीह समाज को भनक लगी तो उन्होंने विरोध जता दिया। इसके बाद आला अधिकारियों ने पूछताछ की। शाम तक खुलासे की तैयारी कर रही पुलिस ने अचानक तेवर बदल लिए। पूरे मामले में चुप्पी साध ली। अब पुलिस ने तस्दीक करने को उक्त महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed