फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the agencies targets on arrested ISI agent.

गिरफ्तार ISI एजेंट के करीबियों पर एजेंसियों की नजर

Thu, 21 Aug 2014 05:51 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
the agencies targets on arrested ISI agent.

आईएसआई एजेंट आसिफ अली से जुड़े ‘जयचंद’ (आसिफ को सैन्य सूचनाएं देने वाले) मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) और एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं।

विज्ञापन


सीडीआर और मैन्युअल पड़ताल में जांच एजेंसियों को कई नाम हासिल हुए हैं। इन पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। चंद रुपयों के लालच में आसिफ को किन लोगों ने महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराईं, उसकी सूची बननी शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, आसिफ को सेना की गोपनीय जानकारी जुटाने के लिए खास तरीके से प्रशिक्षित किया गया था। वह केवल अपने मतलब के लोगों से मिलता था। बेवजह किसी के संपर्क में नहीं आता था।
विज्ञापन


आईएसआई ने उसे जो खास प्रोजेक्ट सौंपा था, उससे अन्य एजेंट भी अनजान थे।

एमआई और एसटीएफ ने तेज की जांच

the agencies targets on arrested ISI agent.

सूत्र बताते हैं कि यही आईएसआई की रणनीति रहती है कि वह कभी भी अपने एजेंटों को एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आने देती। वह इसलिए, ताकि यदि कोई पकड़ा जाए जो वह दूसरे एजेंटों के बारे में कुछ न बता पाए और कोई दूसरा मंसूबा फेल न हो।

हालांकि, आसिफ प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी किनसे जुटाता था। उनके नाम जांच एजेंसियों के पास तक पहुंच चुके हैं। एक अफसर के अनुसार देश के इन ‘जयचंदों’ पर हम अभी करीब से नजर रख रहे हैं।

आसिफ से इनकी सीडीआर और अन्य मैन्युअल पड़ताल में मिलने की पुष्टि हो रही है। जल्द ही इन पर शिकंजा कस दिया जाएगा।

उधर, आईएसआई एजेंट का लैपटॉप बरामद करने के मामले में जांच एजेंसी काफी करीब तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार इस लैपटॉप से उन्हें काफी जानकारी हासिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed