फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thawar chand gehlot addresses in kochi

'दलित अल्पसंख्यकों को आरक्षण से धर्मांतरण को मिलेगा बढ़ावा'

Tue, 16 Feb 2016 04:41 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
thawar chand gehlot addresses in kochi

सरकारी नौकरियों में दलित अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिया गया तो यह धर्मांतरण को बढ़ावा देगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि रंगनाथ मिश्रा आयोग और सच्चर आयोग की ऐसी सिफारिशों से सहमत नहीं हुआ जा सकता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कर दूसरा धर्म ग्रहण करने वाले दलितों को आरक्षण देने का प्रावधान हमारे संविधान में नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि दरअसल कांग्रेस दलित अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिलाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण कोटे को कम करना चाहती है।
विज्ञापन

रंगनाथ मिश्रा आयोग व सच्चर आयोग की ऐसी सिफारिशों का किया विरोध

thawar chand gehlot addresses in kochi

केरल में संघ से जुड़े संगठन हिंदू ऐक्य दल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में दलितों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

लेकिन मुस्लिम और ईसाई धर्म में अस्पृश्यता जैसी कुरीतियां नहीं रही हैं। इसलिए यदि दलित मुस्लिम और दलित ईसाईयों को नौकरियों में आरक्षण दिया गया तो यह धर्मांतरण को प्रोत्साहित करेगा।

इससे हिंदू धर्म कमजोर होगा। गहलोत ने सम्मेलन में जस्टिस रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी की इस संदर्भ में की गई सिफारिशों का जोरदार विरोध किया। (कोच्चि में कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed