फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tharoor tweeted in favor of yakub memon

थरूर की मेमन पर सहानुभूति, सरकार को कोसा

Thu, 30 Jul 2015 03:42 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
tharoor tweeted in favor of yakub memon

आज यानी गुरुवार को सुबह 7 बजे याकूब मेमन को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। जिस तरह से याकूब की फांसी से पहले सियासत गरमाई थी ठीक वैसी ही गरमाहट एक बार फिर से सियासी गलियारे में दिखने लगी है। याकूब को लेकर शशि थरूर ने एक विवादित बयान भी दे डाला है।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने याकूब की फांसी को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिस पर विवाद होना तय है। थरूर ने कहा है कि सरकार ने एक इंसान को फांसी पर लटका दिया है। उन्होंने इस फांसी को राज्य द्वारा प्रायोजित फांसी करार देते हुए कहा है कि ये हमारा स्तर गिराकर हत्यारों की बराबरी तक लाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर का कहना है कि मेमन को फांसी दिए जाने के कोई भी सबूत सरकार के पास नहीं हैं।


थरूर ने कहा कि हम सभी को आतंकवाद से लड़ना चाहिए, लेकिन कहीं पर भी निर्मम हत्या से आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाई जा सकती है। अपने इस बयान से थरूर ने सीधे तौर पर मेमन को बेकसूर बताते हुए सरकार पर उसकी निर्मम हत्या का आरोप लगाया है।


दिग्विजय का बयान भी विवादित

tharoor tweeted in favor of yakub memon
दिग्विजय सिंह- याकूब मेमन को फांसी लगा दी गई है। सरकार और न्यायपालिका की तरफ से आतंक के आरोपी को सजा देने में जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी और प्रतिबद्धता दिखाई गई है।


दिग्विजय ने यह भी कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार और न्यायपालिका धर्म और जाति से परे रहकर आतंक से जुड़े हर केस में ऐसी ही तत्परता दिखाएगी।


दिग्विजय बोले कि उन्हें आतंक के अन्य आरोपियों के केस की कार्रवाई को लेकर संदेह है।

क्या कहना है अन्य लोगों का

tharoor tweeted in favor of yakub memon
शाहनावाज हुसैन- भारतीय जनता पार्टी के शाहनावाज हुसैन का कहना है कि इसे नजदीक से देखिए, इंसाफ में देरी हुई है, लेकिन इंसाफ को नकारा नहीं गया।



संजय राऊत- संजय ने कहा कि इस फांसी से पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद को एक संदेश भेजा गया है कि इस तरह की आतंकवादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



डी राजा-
सीपीआई के नेता डी राजा का कहना है कि अब वह समय आ गया है कि अब फांसी की सजा के प्रावधान को खत्म कर देना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed