{"_id":"25b2a718d3d30b3d95a58d1a8a36f232","slug":"tharoor-on-sunanda-s-property-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा की संपत्ति पर क्या बोले थरूर?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुनंदा की संपत्ति पर क्या बोले थरूर?
एजेंसी/कोच्चि
Updated Sun, 12 Oct 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने केरल हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर की कोई भी संपत्ति नहीं ली है।
विज्ञापन
थरूर ने कहा है कि उन्होंने न तो व्यक्तिगत रूप से, न ही बेटे के साथ सुनंदा की चल या अचल संपत्ति को हासिल किया है।
उनके खिलाफ कोर्ट में सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति की ओर से याचिका दायर की गई थी, जिसके तहत चुनावी घोषणा पत्र में उन्होंने अपनी द्वारा मिली संपत्ति का ब्योरा पेश नहीं किया था।
विज्ञापन
इसी के जवाब में कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह बिल्कुल झूठ है कि उन्हें हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत अपनी पत्नी की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा मिला है क्योंकि उनकी पत्नी के पास कनाडा की नागरिकता थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम से नामांकन पत्र भरने के समय उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर की कोई संपत्ति नहीं ली थी।
अभी तक सुनंदा की संपत्ति को ब्योरा तैयार नहीं किया गया है और उनकी संपत्ति के उत्तराधिकारी के बारे में भी अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।