फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tharoor feels the loss of wife Sunanda

'रशियन जहर देकर सुनंदा को मारा गया'

Mon, 24 Feb 2014 06:22 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
Tharoor feels the loss of wife Sunanda
17 जनवरी 2014, यही वो तारीख थी जिस रोज सुनंदा पुष्कर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नई दिल्ली के फाइव स्टार होटल लीला पैलेस के एक कमरे में सुनंदा का शव मिला था।
विज्ञापन


एक महीने से ज्यादा वक्त बीत गया, लोग धीमे धीमे सुनंदा को भूलने लगे थे लेकिन बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट ने एक बार फिर से इस केस में नया मोड ला दिया है।
विज्ञापन


स्वामी ने दावा किया है कि सुनंदा के शरीर पर चोट के निशान थे। और उनकी नाक को जबरन दबाकर मुंह खोला गया, फिर उन्हें जबरन रशियन जहर दिया गया। उनके इस दावे के बाद दिल्ली पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि पुलिस ने इस मामले में FIR तक दर्ज नहीं की है। पढ़िए स्वामी ने क्या कहा अपने ट्वीट में
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की सुस्ती से नाखुश थरूर

Tharoor feels the loss of wife Sunanda

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की सुस्ती से नाखुश हैं। साथ ही कहा कि वह अपनी जिंदगी में सुनंदा की कमी हर पल महसूस करते हैं।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में थरूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि सुनंदा (52) की मौत स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने का कोई आधार नजर नहीं आता है।

मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कहा कि वह पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच को पूरा करने में लगाए जा रहे समय को लेकर खुश नहीं हैं क्योंकि इसके चलते कई तरह की मनगढ़ंत अटकलें लग रही हैं।

'सुनंदा बहुत ही भावुक महिला थीं'

Tharoor feels the loss of wife Sunanda

थरूर ने कहा कि उनकी पत्नी की मौत किसी और वजह से नहीं बल्कि स्वास्थ्य कारणों से हुई लगती है लेकिन पुलिस जांच पूरी करने में काफी समय ले रही है। उन्होंने कहा कि यहां तक उनके खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर कोई मामला नहीं है, इसके बावजूद वह जांच में दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

मामले में दिल्ली पुलिस की जांच की प्रगति के बारे में थरूर ने कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की और न ही कोई मामला या चार्जशीट है। ऐसे में इस मामले को आगे बढ़ाने का कोई आधार नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

सुनंदा की याद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम एक सुखी दंपति थे और हम दोनों अपने गम तथा दुख एक दूसरे से बांटते थे। वह बहुत ही भावुक महिला थी और जिंदगी के हर पल में उसकी कमी महसूस होती है। गौरतलब है कि 17 जनवरी को नई दिल्ली स्थित फाइव स्टार होटल लीला पैलेस के एक कमरे में सुनंदा का शव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed